Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 से, लोगो जारी

NewDelhi : कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है. खबरों के अनुसार अभियान लगभग दो माह तक चलेगा. आज शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, सांसद केसी वेणुगोपाल सहित अन्य नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी किया. इस क्रम में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट भी जारी की. इसे भी पढ़ें : बोले">https://lagatar.in/minister-rajiv-chandrasekhar-said-congress-had-created-pressure-for-the-pfizer-vaccine-jairam-ramesh-said-do-not-lie/">बोले

मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस ने फाइजर वैक्सीन के लिए दबाव बनाया था, जयराम रमेश ने कहा, झूठ न बोलें

हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताओं पर है

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताओं पर है. कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है. जयराम रमेश के अनुसार भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल गांधी ने मुद्दे उठाये. इस यात्रा का चुनाव से लेना-देना नहीं था. कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कांग्रेस का निशाना मोदी सरकार की विफलताएं हैं. इसे भी पढ़ें : यह">https://lagatar.in/this-is-britain-rishi-sunak-was-fined-by-the-police-for-not-wearing-a-seatbelt/">यह

ब्रिटेन है… सीट बेल्ट नहीं लगाया, तो पुलिस ने पीएम ऋषि सुनक पर लगाया जुर्माना…

अभियान 100प्रतिशत राजनीतिक है

जयराम रमेश ने कहा, अभियान 100प्रतिशत राजनीतिक है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ 26 जनवरी से होगा. कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए घर-घर अभियान चलाया जायेगा. बताया कि आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही