Search

 
 
 

लोहरदगा: चमरा लिंडा के मंत्री बनने पर कार्यकर्ता उत्साहित

 
Lohardaga: लोहरदगा लोकसभा अंतर्गत बिशुनपुर विधानसभा से लगातार चौथी बार बड़ी जीत दर्ज कर विधायक बने चमरा लिंडा को हेमंत सोरेन मंत्रीमंडल में पहली बार मंत्री बनाए जाने पर भंडरा प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी ने विधायक चमरा लिंडा को मंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दिया. उन्होंने कहा कि अब यह उम्मीद बढ़ी है कि बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास को गति मिलेगा. कहा कि चमरा लिंडा झामुमो के बड़े कार्यकर्ता हैं. उन्हें हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विधायक रहते चमरा लिंडा ने काफी कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने का कार्य किया था. अब मंत्री बनने से दोगुनी शक्ति के साथ क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करने का कार्य कर दिखाएंगे. मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-cabinet-expanded-11-ministers-took-the-oath-six-new-faces-included/">हेमंत

मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 11 मंत्रियों ने ली शपथ, छह नए चेहरे शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही