Search

 
 
 

अरका जैन यूनिवर्सिटी के 'रणभूमि' में छात्रों में दिखा उत्साह और जुनून, शहनवाज आलम ने कहा-शिक्षा की ही तरह हमारे जीवन में खेल महत्वपूर्ण

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी में बुधवार को खेल महोत्सव `रणभूमि` की शुरुआत हुई. इसके उदघाटन समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के शहनवाज आलम, विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील से कैप्टन अमिताभ और बीके सिंह उपस्थित थे. अतिथियों ने बैलून उड़ा कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. यूनिवर्सिटी मैंजमेंट बोर्ड के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ) एस एस रज़ी ने शहनवाज आलम को शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया. वहीं डीएसडबल्यू प्रोफेसर अंगद तिवारी ने कैप्टन अमिताभ डॉ रूपा सरकार ने बीके सिंह को शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : गणतंत्र">https://lagatar.in/53-police-officers-and-personnel-including-ips-prabhat-kumar-anoop-birthare-will-be-honored-on-january-26/">गणतंत्र

दिवस पर IPS प्रभात कुमार,अनूप बिरथरे समेत 53 अफसर और कर्मी होंगे सम्मानित
समारोह में मुख्य अतिथि शहनवाज आलम ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि जैसे जीवन में शिक्षा की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार खेल भी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कैप्टन अमिताभ ने विद्यार्थियों को खेल के नियमो के बारे के बारे मे समझाया और विद्यार्थियों को ये बताया कि कैसे वे अपने जीवन मे खेल और शिक्षा का संतुलन बनाए रख सकते हैं. बीके सिंह ने भी अपने प्रेरणादायी शब्दों के साथ छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. प्रोफेसर (डॉ) एसएस राजी ने विद्यार्थियों का खेल के प्रति उत्साह बढ़ाया और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही