Search

 
 
 

नवमी को लेकर पलामू में उत्साह चरम पर, झंडा और पारंपरिक शस्त्रों की जमकर हुई खरीदारी

Madninagar: पलामू जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में रामनवमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. बाजारों में इन दिनों में बड़ी संख्या में लोग महावीर झंडा और पारंपरिक शस्त्रों की खरीदारी कर रहे हैं. बाजार में महावीर झंडा 20 रुपए से शुरू होकर 500 रुपए तक बिक रहा है. वहीं पारंपरिक शस्त्रों में तलवार 200  से लेकर 1000 रुपए तक की कीमत में उपलब्ध है. दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिनभर बनी रह रही है.
 
रामनवमी में हथियारों की बिक्री खूब हो रही है.

Madninagar: पलामू जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में रामनवमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. बाजारों में इन दिनों में बड़ी संख्या में लोग महावीर झंडा और पारंपरिक शस्त्रों की खरीदारी कर रहे हैं. बाजार में महावीर झंडा 20 रुपए से शुरू होकर 500 रुपए तक बिक रहा है. वहीं पारंपरिक शस्त्रों में तलवार 200  से लेकर 1000 रुपए तक की कीमत में उपलब्ध है. दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिनभर बनी रह रही है. 

 

झंडा बेच रहे एक दुकानदार ने बताया कि सबसे अधिक मांग हाथ से सिले झंडों की होती है. हालांकि समय के साथ लोगों की पसंद में बदलाव भी आया है और अब ग्राहक नए डिजाइन व आकर्षक झंडों की भी खरीदारी कर रहे हैं. वहीं पारंपरिक शस्त्र बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि रामनवमी के अवसर पर तलवार सहित अन्य पारंपरिक शस्त्रों की खरीदारी विशेष रूप से की जाती है. यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और आज भी लोग इसे उत्साह के साथ निभा रहे हैं.

 

Uploaded Image

 

घर-घर महावीरी झंडा व पूजा-अर्चना

रामनवमी को लेकर जिले में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है. एक ओर बाजारों में खरीदारी की रौनक है, तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों पर महावीर झंडा लगा रहे हैं. श्रद्धालुओं ने विधिवत भगवान हनुमान एवं प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. घरों में सुबह से ही पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. लोगों का मानना है कि रामनवमी के अवसर पर महावीर झंडा लगाने और विधि-विधान से पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और संकटों से मुक्ति मिलती है.

 

मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

रामनवमी के अवसर पर जिले के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली. भक्तजन पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए और पूरे दिन मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा. शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे मुख्य बाजार स्थित महावीर मंदिर,रामजानकी मंदिर, ठाकुरबाड़ी मंदिर और मंगला काली मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भारी संख्या में लोग जुटे. 

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान की आराधना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.इधर पूरे शहर में रामनवमी को लेकर खास सजावट देखने को मिल रही है. चारों तरफ महावीर झंडों से शहर पटा हुआ है, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय बन गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही