Search

सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए इंट्रेंस एग्जाम शुक्रवार को, 36230 स्टूडेंट्स होंगे शामिल

8984 रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए आये थे 36 हजार से अधिक आवेदन

Ranchi: झारखंड के जिलास्तरीय 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के शुक्रवार से इंट्रेंस एग्जाम होगा. प्रवेश परीक्षा में राज्य के 36,230 विद्यार्थी शामिल होंगे. उत्कृष्ट विद्यालयों के 8984 रिक्त सीटों में एडमिशन के लिए 36 हजार से अधिक आवेदन आये थे. परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है. परीक्षार्थियों को परीक्षा से आधे घंटे पहले सुबह 9.30 तक परीक्षा केंद्र में स्थान ग्रहण करना होगा. सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू होगी. परीक्षा केंद्रों में प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों को भी राज्य शिक्षा परियोजना से आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-21-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।21 MAR।।कुजू रेलवे साइडिंग पर कोल मिक्सिंग का खेल।।हेमंत की बढ़ी कस्टडी।।सीता सोरेन को Z कैटेगरी सुरक्षा।।आरोपः JPSC प्रश्न प्रत्र में कई गड़बड़ियां।।बिहारःदिनदहाड़े बैंक से 20 लाख की लूट।।हुई साजिश,हमारे सभी बैंक खाते फ्रीज-कांग्रेस।।कांग्रेस वित्तीय नहीं, बौद्धिक दिवालिया-बीजेपी।। समेत कई अहम खबरें।।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश

राज्य शिक्षा परियोजना द्वारा जारी एडमिट कार्ड में परीक्षार्थियों अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो लगाना होगा. परीक्षा केंद्र में व्हाइटनर, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, इलेक्ट्रिक घड़ी, पेजर ले जाना वर्जित होगा. परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी अपने साथ केवल प्रवेश पत्र, काला/नीला पिन पॉइंट पेन और कार्डबोर्ड के अतिरिक्त कुछ नहीं ले जा सकेंगे. सत्यापन के लिए परीक्षार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड या कोई अन्य फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है. इसे भी पढ़ें-  रिजर्व">https://lagatar.in/hearing-was-held-in-the-bench-of-three-judges-of-the-high-court-in-the-case-related-to-reservation-of-reserved-category-candidates/">रिजर्व

केटेगरी के अभ्यर्थियों के आरक्षण से जुड़ा मामला, हाईकोर्ट के तीन जजों की बेंच में हुई सुनवाई

30 मार्च को मेधा सूची का प्रकाशन

30 मार्च को प्रवेश से संबंधित पहली मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा. एक अप्रैल से सात अप्रैल तक विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा. आठ अप्रैल से उत्कृष्ट विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो जायेगी. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों की बालवाटिका और कक्षा 1 में नामांकन के लिए किसी तरह की कोई प्रवेश परीक्षा नहीं ली जाएगी. बालवाटिका और कक्षा एक में 40-40 बच्चों का नामांकन होगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp