Search

 
 
 

आरडीसीआईएस में बीट प्लास्टिक प्रदूषण टैगलाइन के साथ मना पर्यावरण दिवस

 
Ranchi : आरडीसीआईएस कॉम्प्लेक्स में सोमवार को बीट प्लास्टिक प्रदूषण की टैगलाइन के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. आरडीसीआईएस कार्यपालक निदेशक निर्विक बनर्जी के नेतृत्व में अपनी सभी परियोजनाओं एवं कार्यकलापों को अंजाम दे रहा है. पूर्व में पर्यावरण और प्लास्टिक प्रदूषण विषय पर सेल कर्मचारियों के बच्चों और आरडीसीआईएस के आसपास के तीन स्कूलों के छात्रों के लिए विभिन्न श्रेणियों में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. इसके अलावा, रांची इकाइयों के सेल कर्मचारियों के बीच एक निबंध लेखन सह प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय था – इस्पात उद्योग का भविष्य : स्थायित्व के लिए प्लास्टिक का उपयोग. समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता आरडीसीआईएस के कार्यपालक निदेशक एन बनर्जी ने की. मुख्य महाप्रबंधक और आरडीसीआईएस सेल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

बच्चों के बीच पुरस्कार वितरित किए गए

आईएनपी गुप्ता महाप्रबंधक (ऊर्जा और पर्यावरण) ने अपने स्वागत भाषण में इस दिवस को उपयुक्त तरीके से मनाने के लिए आरडीसीआईएस के प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया. पार्थ बनर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (कोयला-रसायन और ऊर्जा-पर्यावरण) ने अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में इस्पात संयंत्र में अपशिष्ट प्लास्टिक के उपयोग की दिशा में आरडीसीआईएस सेल के विशिष्ट प्रयासों पर प्रकाश डाला.  एन बनर्जी ने प्लास्टिक प्रदूषण से उत्पन्न विभिन्न पर्यावरणीय और स्वास्थ्य चुनौतियों और उससे निपटने के कुछ तरीकों के बारे में विस्तार से बताया. कार्यक्रम में समस्या के आयाम के साथ-साथ समस्या के समाधान की दिशा में संभावित दृष्टिकोणों पर दो लघु फिल्में भी दिखाई गईं. अंत में सभी विजेता कर्मचारियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों के बीच पुरस्कार वितरित किए गए. इसे भी पढ़ें – चौथी">https://lagatar.in/harsh-gave-gold-to-jharkhand-in-the-fourth-national-roller-road-speed-skating/">चौथी

राष्ट्रीय रोलर रोड स्पीड स्केटिंग में झारखंड को हर्ष ने दिलाया गोल्ड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही