Search

डीएसपीएमयू में 1 से 7 जून तक मनाया जाएगा पर्यावरण दिवस

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में पर्यावरण एवं जलवायु थीम पर 1 से 7 जून तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. उद्घाटन 1 जून को 11 बजे कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य करेंगे. इस सत्र के मुख्य वक्ता के तौर पर रांची की मुख्य वन संरक्षक डॉ. दीक्षा प्रसाद शामिल होंगी. कार्यक्रमों का आयोजन विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी, एनसीसी और एनएसएस संयुक्त संयुक्त रूप से करेंगे. 1 जून को उदघाटन सत्र, 2 जून को फोटोग्राफी और शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता, 3 जून को डिबेट प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, 4 जून को नुक्कड़ नाटक, 5 जून को बायसाइकिल रैली और शपथ ग्रहण, 6 जून को स्वच्छता अभियान और 7 जून को समापन समारोह होगा.

सेमिनारऔर कार्यशाला का आयोजन होगा

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी शिक्षण संस्थानों में मास मोबिलाइजेशन ऑन मिशन लाइफ के तहत सेमिनारऔर कार्यशाला का आयोजन किया जाना है. कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि इस पूरे सप्ताह विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मी और विद्यार्थी पर्यावरण और उनसे जुड़े बिंदुओं पर केंद्रित रहेंगे. इन कार्यक्रमों से न सिर्फ विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आयेगी बल्कि सामूहिकता की भावना का समावेश होगा. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रत्येक आयोजन में विश्वविद्यालय प्रतिभागियों को उनका उत्साहवर्धन करने के लिए प्रमाण पत्र देगा. इसे भी पढ़ें – बिजली">https://lagatar.in/instructions-to-power-engineers-to-complete-pre-monsoon-preparations/">बिजली

इंजीनियरों को मानसून पूर्व तैयारी पूरी करने का निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//