Search

 
 
 

22 फरवरी से 3 मार्च तक रांची के मोरहाबादी मैदान में लगेगा पर्यावरण मेला

 
Ranchi : युगांतर भारती और नेचर फाउंडेशन की ओर से 22 फरवरी से 3 मार्च तक रांची के मोरहाबादी मैदान में पर्यावरण मेला लगाया जायेगा. गुरुवार को विधायक सरयू राय और मेला कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने मेले से संबंधित ब्रोशर का विमोचन किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि लोगों में पर्यावरण के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए मेला लगाया जारहा है. मेले में विभिन्न संस्थाओं के स्टॉलों के जरिये प्रदूषण नियंत्रण, जैव विविधत संरक्षण, पर्यावरण अर्थशास्त्र, ग्रीन एवं क्लीन एनर्जी और भोज्य पदार्थों के क्षेत्र में किये गये प्रयासों को दिखाया जाएगा. इसे भी पढ़ें –">https://lagatar.in/suresh-baitha-vs-samri-lal-testimony-from-both-sides-completed-debate-will-start-from-16th/">

 सुरेश बैठा vs समरी लाल : दोनों पक्षों की ओर से गवाही पूरी, 16 से शुरू होगी बहस

दो मंडप होंगे आकर्षण का केंद्र

मेले का मुख्य आकर्षण दामोदर नदी का रूपांतरण और सरना पवित्र उपवन नाम के दो मंडप होंगे. सरयू राय ने कहा कि 2004 में जब दामोदर नद के पानी की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए दामोदर बचाओ आंदोलन और युगांतर भारती की ओर से प्रयास शुरू हुए लोग हंसी उड़ाते थे, लेकिन आज दोनों संस्थाओं के प्रयास से दामोदर के पानी की गुणवत्ता में सुधार लाने का काम किया जा रहा है. 2022 में किए गए वैज्ञानिक आकलन से यह साफ हो गया कि दामोदर में औद्योगिक प्रदूषण लगभग खत्म हो गया है. https://youtu.be/m5fDSsqulyo

बच्चों के लिए होंगी कई प्रतियोगिताएं

सरयू राय ने बताया कि मेले में छात्रों के लिए इंटरएक्टिव मंच के अलावा कई तरह की प्रतियोगिताएं कराई जाएगी. राज्य स्तर पर निबंध और चित्रांकन प्रतियोगिता भी होगी. मेले में पूर्वी क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद चखने को भी मिलेगा. मेले में पर्यावरण पर प्रतिकूल असर डालने वाले किसी भी उत्पाद की प्रदर्शनी और बिक्री नहीं होगी. वहीं देश के जाने-माने वैज्ञानिक, पर्यावरणविद, कानूनविद और राजनेता पर्यावरण के विभिन्न आयामों पर अपनी राय भी रखेंगे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये थे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेले के संयोजक डॉ एमके जमुआर, सह संयोजक डॉ ज्योति प्रकाश, आशीष शीतल मुंडा, आयोजन सचिव अंशुल शरण, स्वागत समिति के संयोजक रवींद्र सिंह, व्याख्यान समिति के संयोजक आरपी सिंह के अलावा धर्मेंद्र तिवारी, रामानुज शेखर, सुधीर कुमार, राकेश सिंह और वीरेंद्र सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – अभिजीत">https://lagatar.in/abhijeet-group-stopped-lifting-scrap-from-the-colony-area-of-power-plant-know-what-is-the-dispute/">अभिजीत

ग्रुप पावर प्लांट के कॉलोनी एरिया से स्क्रैप उठाव करने से रोका, जान‍िये क्‍या है व‍िवाद 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही