Search

 
 
 

जनजाति समाज है तो पर्यावरण सुरक्षित है : सुदर्शन भगत

 
Ranchi : वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वावधान में रविवार को सरहुल मिलन समारोह का आयोजन आरोग्य भवन बरियातू में किया गया. मुख्य अतिथि सांसद सुदर्शन भगत व विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू शामिल हुए. आदित्य ने कहा कि सरहुल हमें मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देता है. और आज भी गांव में पहान के द्वारा पूजा पाठ कराई जाती है. आदिवासी समाज सखुआ पेड़ के साथ समस्त जीव- जंतु की पूजा -पाठ करते हैं, जो पर्यावरण को बचाने का संदेश देता है. मुख्य अतिथि सुदर्शन भगत ने कहा कि जनजाति समाज प्रकृति से जुड़ा हुआ है. सभी पर्व त्योहार प्रकृति से जुड़ा हुआ रहता है. पेड़- पौधा, पहाड़, नदी, तालाब, जल जंगल, जमीन की पूजा करते आ रहे हैं. सरहुल में भी विशेष रूप से प्रकृति की पूजा की जाती है. आज जनजाति समाज है तो पर्यावरण सुरक्षित है.

विधायक कोचे मुंडा भी मौजूद थे

मौके पर महानगर अध्यक्ष सज्जन सर्राफ, तुलसी प्रसाद गुप्ता, देवकी मुंडा, देवनंदन सिंह, तुलसी कुमार महतो, अर्जुन राम, डॉ अटल पांडे, किरण बाडों, अंजली लकड़ा, आरती कुजूर, प्रतिभा गोयल, पिंकी खोया, लाला उरांव, प्रेम अग्रवाल, नकुल तिर्की, नरेश मुंडा, विधायक कोचे मुंडा, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, कैलाश मुंडा, सुमन मिश्रा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – राजनीतिक">https://lagatar.in/ajsu-workers-should-move-forward-with-the-resolve-to-change-the-political-and-social-scenario-sudesh-mahato/">राजनीतिक

व सामाजिक परिदृश्य बदलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें आजसू कार्यकर्ता: सुदेश महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही