Search

 
 
 

हंगामा, विरोध प्रदर्शन के बीच पूरी हुई पर्यावरणीय जनसुनवाई, टंडवा प्रखंड प्रमुख को बुलाया ही नहीं समेत दो खबरें

 
Piparwar : सीसीएल की अति महत्वाकांक्षी पिपरवार भूमिगत खदान परियोजना के संचालन के लिए आवश्यक पर्यावरण से संबंधित क्लियरेंस एवं अनापत्ति के लिए बुलायी गयी पर्यावरणीय लोक जनसुनवाई ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व रैयतों के भारी विरोध के बीच संपन्न हुई. जनसुनवाई कार्यक्रम में टंडवा प्रखंड प्रमुख रीना कुमारी को आमंत्रित ही नहीं किया गया था. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास व संचालन टंडवा अंचलाधिकारी विजय कुमार दास ने किया. जनसुनवाई कार्यक्रम का संचालन करते हुए पिपरवार कार्मिक प्रबंधक शिशिर गर्ग सहित अन्य अधिकारियों ने गुलदस्ता, अंग वस्त्र एवं श्रीफल देकर अतिथियों का स्वागत किया. राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बोर्ड की ओर से क्षेत्रीय पदाधिकारी अशोक कुमार यादव ,आशुतोष साव वजनसंपर्क अधिकारी फुलेश्वर कुमार ने भाग लिया. कार्यक्रम के प्रारंभ से पूर्व हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं रैयतों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर नारे लगाते हुए जनसुनवाई का जोरदार विरोध करते हुए इसे स्थगित करने की मांग करने लगे. कार्यक्रम में चतरा उपायुक्त द्वारा नामित प्रतिनिधि के रूप में मंच पर मौजूद सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास ने काफी प्रयास के बाद तीनों पंचायत के प्रभावित ग्रामीणों को समस्याएं रखने की बात पर सहमत किया. इसके बाद ही जनसुनवाई कार्यक्रम प्रारंभ हो सका. परियोजना का विरोध कर रहे लोगों द्वारा सीसीएल प्रबंधन, जिला प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के समक्ष जिन मुद्दों पर जोर दिया, उसमें विस्थापितों का पुनर्वास करने के साथ ही उन्हें मौलिक सुविधाएं उपलब्ध कराने, लंबित मुआवजे का भुगतान करने, भूमिगत खदान के कारण भूगर्भ जलस्तर गिरने, रोजगार, भू-धंसान को लेकर सीसीएल की योजना, पौधरोपण, फलदार पेड़ों के बदले फलदार पौधों की रोपाई, ट्रांसपोर्टिंग से होने वाली दुर्घटनाएं, विद्यालयों की स्थिति में सुधार, नया व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने, ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, नदियों का प्रदूषण, पलायन , न्यु मंगरदाहा में सड़क ना होना, जंगलों के कटने की वजह से जंगली जानवरों का पलायन जिससे प्राकृतिक असंतुलन जैसी स्थिति पैदा होने ,कोयले के धूलकण से पैलनेवाले प्रदूषण से गंभीर बीमारियों का खतरा जैसे मुद्दे शामिल थे. मौके पर सीसीएल प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक सीबी सहाय, अशोक परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार, कार्मिक विभाग के सभी पदाधिकारी, पर्यावरण विभाग के प्रमुख संजय कुमार, अशोका खान प्रबंधक एसके सिंह, सुरक्षा पदाधिकारी अरुण कुमार महतो, प्रशासन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास, अंचलाधिकारी टंडवा विजय कुमार दास, पिपरवार थाना प्रभारी गोविंद कुमार के साथ सीआईएसएफ अधिकारी सहित हजारों की संख्या में प्रभावित ग्रामीण मौजूद थे.

फरार अभियुक्त उमेश यादव के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/32-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार थाना में रेलवे एक्ट 1989 के तहत दर्ज केस के फरार के अभियुक्त उमेश यादव के घर पर पुलिस ने शुक्रवार को इश्तेहार चिपकाया. वह लातेहार जिला के बालूमाथ भगिया का रहनेवाला था. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-cbi-interrogated-five-people-including-vijay-hansda-subesh-mandal/">अवैध

खनन मामला : विजय हांसदा, सुबेश मंडल समेत पांच लोगों से सीबीआई ने की पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही