डॉ कौशल का कार्य लोगों के लिए मील का पत्थर साबित हुआ हैः कॉर्न देमोरेंसी
पूर्व उप प्रधानमंत्री कॉर्न ने एशिया अचीवर्स व भारत के गौरव अवार्ड से सम्मानित करते हुए कहा कि डॉ कौशल द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में लंबे अरसे से जो निःशुल्क कार्य किया जा रहा है, वह दुनिया के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है. उन्होंने कहा कि भारत थाईलैंड दोनों देशों की मित्रता लंबे अरसे से चलती आ रही है और आगे भी जारी रहेगी. छह दिवसीय विदेश यात्रा से अवार्ड लेकर लौटने पर उनके पड़ोसियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने पर्यावरणविद् डॉ कौशल व पुत्र अरुण जायसवाल का डालटनगंज स्टेशन पर भव्य स्वागत किया. मौके पर डाली बाजार पंचायत के मुखिया पूनम जायसवाल, छतरपुर पूर्वी से जिला परिषद अमित कुमार जायसवाल, कोमल जायसवाल, शिल्पा जायसवाल, सूरज , विकास, आराध्या, आशिविका, आद्रिका, अनुषा, सत्य सिंह, संतोष, रामू व छोटू मौजूद थे . इसे भी पढ़ें - लेटरल">https://lagatar.in/lateral-entry-controversy-modi-government-writes-letter-to-upsc-chairman-asks-to-cancel-advertisement/">लेटरलएंट्री विवाद, मोदी सरकार ने UPSC चेयरमैन को पत्र लिखा, विज्ञापन रद्द करने को कहा [wpse_comments_template]
Leave a Comment