Search

 
 
 

पलामू: थाईलैंड में एशिया अचीवर्स अवार्ड से नवाजे गए पर्यावरणविद् डॉ कौशल

 
Medininagar: पलामू के पर्यावरणविद् डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि छह दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक स्थित होटल हॉलिडे इन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें वहां के पूर्व उप प्रधानमंत्री कॉर्न देमोरेंसी के हाथों एशिया अचीवर्स व भारत गौरव नामक अवार्ड से नवाजा गया. डॉ कौशल ने बताया कि उनके द्वारा चलाया गया निःशुल्क पौधा वितरण व रोपण के 58वां वर्ष और वनराखी मूवमेंट के 48वां वर्ष पूरा होने पर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के होटल हॉलीडे इन में मोटिवेशनल स्पीकर पॉल नरूला की ओर से आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन थाईलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री कॉर्न देमोरेंसी, पॉल नरूला , डॉ राजू खान, डॉ जफर और पर्यावरणविद् डॉ कौशल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

डॉ कौशल का कार्य लोगों के लिए मील का पत्थर साबित हुआ हैः कॉर्न देमोरेंसी

पूर्व उप प्रधानमंत्री कॉर्न ने एशिया अचीवर्स व भारत के गौरव अवार्ड से सम्मानित करते हुए कहा कि डॉ कौशल द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में लंबे अरसे से जो निःशुल्क कार्य किया जा रहा है, वह दुनिया के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है. उन्होंने कहा कि भारत थाईलैंड दोनों देशों की मित्रता लंबे अरसे से चलती आ रही है और आगे भी जारी रहेगी. छह दिवसीय विदेश यात्रा से अवार्ड लेकर लौटने पर उनके पड़ोसियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने पर्यावरणविद् डॉ कौशल व पुत्र अरुण जायसवाल का डालटनगंज स्टेशन पर भव्य स्वागत किया. मौके पर डाली बाजार पंचायत के मुखिया पूनम जायसवाल, छतरपुर पूर्वी से जिला परिषद अमित कुमार जायसवाल, कोमल जायसवाल, शिल्पा जायसवाल, सूरज , विकास, आराध्या, आशिविका, आद्रिका, अनुषा, सत्य सिंह, संतोष, रामू व छोटू मौजूद थे . इसे भी पढ़ें - लेटरल">https://lagatar.in/lateral-entry-controversy-modi-government-writes-letter-to-upsc-chairman-asks-to-cancel-advertisement/">लेटरल

एंट्री विवाद, मोदी सरकार ने UPSC चेयरमैन को पत्र लिखा, विज्ञापन रद्द करने को कहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही