Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: पटना से आई EOU टीम ने कोरियर दफ्तर को खंगाला

Hazaribagh: हजारीबाग में नीट प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है. पटना से आई आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने कोर्रा थाना क्षेत्र के नूतन नगर स्थित ब्लू डार्ट कोरियर सर्विस के कार्यालय को खंगाला. बताया जाता है कि जांच टीम यहां से कई फोटोग्राफ्स और रिकॉर्डिंग अपने साथ ले गई है. इसके अलावा कोरियर सर्विस में काम करने वाले कई कर्मचारियों से पूछताछ भी की है. प्राप्त सूचना के अनुसार रांची के कोरियर ऑफिस से भी कर्मचारी यहां पहुंचे हुए थे. बताया जाता है कि प्रश्न पत्र रांची बैंक के लॉकर से निकलने के बाद ब्लू डार्ट कंपनी कोरियर सर्विस के जरिए हजारीबाग लाया गया था. इस एजेंसी ने बैंक में प्रश्न पत्र जमा किया. बैंक के बाद प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न सेंटर तक पहुंच गए हैं .ऐसे में यह एजेंसी जांच के दायरे में आ गया है. बता दें कि इस मामले में विगत दिनों लोहसिंघना थाना क्षेत्र के ओएसिस स्कूल से भी जांच की गई थी, जहां स्कूल के कर्मचारियों के बयान दर्ज किये गये थे. इस पूरे मामले पर हजारीबाग एसपी अरविंद सिंह ने बताया कि उन्होंने आर्थिक अपराध इकाई की टीम को जांच में भरपूर सहायता की है. संबंधित थाने को जांच में मदद के लिए आदेश दिया गया था. जांच एजेंसी किन बिंदुओं पर जांच कर रही है इसकी जानकारी नहीं दी गई है. आगे भी जांच एजेंसी हजारीबाग आएगी और मदद लेगी तो उन्हें मदद की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि अब तक हजारीबाग से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने क्वेश्चन पेपर लीक मामले की निंदा की है. उन्होंने कहा है कि छात्रों के हित से खिलवाड़ किया जा रहा है. कई गरीब छात्र भी परीक्षा की तैयारी करते हैं. ऐसे में उनके मनोभाव पर भी इसका बुरा असर पड़ा है. छात्र का जीवन संघर्षशील होता है. अगर प्रश्न पत्र लीक होगा तो आप समझ सकते हैं कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. हजारीबाग के भाजपा नेता बटेश्वर मेहता बताते हैं कि प्रश्न पत्र लिक के बाद छात्रों का मनोबल टूटा है. केंद्र सरकार से उन्होंने कड़ाई से जांच और कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/kejriwal-reached-the-supreme-court-against-the-stay-of-delhi-high-court-hc-has-put-a-stay-on-the-bail/">दिल्ली

हाईकोर्ट के स्टे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे केजरीवाल, HC ने जमानत पर लगाई है रोक…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही