NewDelhi : UGC-NET के तीन विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स और समाज शास्त्र की परीक्षा फिर से होगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के नये शेड्यूल के तहत 9 सितंबर को अंग्रेजी और कॉमर्स की परीक्षा और 10 सितंबर को समाज शास्त्र(सोशियोलॉजी) की परीक्षा ली जायेगी. दरअसल प्रश्न पत्रों में गंभीर गलतियां मिलने के बाद NTA ने यह निर्णय लिया है.
एनटीए की नये नोटिस के अनुसार UGC-NET जून 2026 परीक्षा 22-30 जून के बीच 87 सब्जेक्ट्स के लिए आयोजित की गयी थी. लेकिन परीक्षा के बाद इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर को लेकर भारी संख्या में शिकायतें दर्ज की गयी. यह देखते हुए एनटीए ने जांच के लिए एक समिति का गठन किया. समिति ने पाया कि इन तीनों पेपर में फैक्चुअल और टाइपो एरर के साथ-साथ अनुवाद संबंधी गलतियां थीं.
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रिपोर्ट के अनुसार प्रश्न पत्रों में प्रमुख विद्वानों के नामों की गलत वर्तनी, पुस्तकों के शीर्षकों में गड़बड़ी, प्रश्नों की भाषा में गलतियां, व्याकरण संबंधी गलतियां सहित जेंडर और संख्या संबंधी गलतियां पायी गयी. इसके अलावा विराम चिह्नों की गलतियां और स्थापित अवधारणाओं के लिए गैर-मानक शब्दों का प्रयोग किया गया था.
समिति ने पाया कि पिछली परीक्षाओं में पूछे गये कुछ सवाल 2026 की परीक्षा में पूछे गये थे. रिपोर्ट सामने आने के बाद एनटीए ने इन तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने की सिफारिश मान ली.
इंग्लिश, कॉमर्स और सोशोलॉजी रिएग्जाम का शेड्यूल
NTA के नोटिस के अनुसार इंग्लिश का रिएग्जाम 9 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और कॉमर्स का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा. सोशियोलॉजी विषय का रिएग्जाम 10 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा.एनटीए ने कहा हैकि रिएग्जाम के लिए अभ्यर्थियों से कोई परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी. एग्जाम सेंटर, शहर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द जारी की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.