Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद स्टेशन पर एस्केलेटर व लिफ्ट तीन दिनों से खराब

Advertisement
Advertisement

मरीजों व दिव्यांगों की सुविधा खतरे में, कंपनी के इंजीनियर को  दी गई सूचना

Dhanbad: धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मरीजों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट लगाए गए हैं लेकिन, पिछले तीन दिनों से खराब पड़े हैं. रेलवे सूत्रों के अनुसार एक और चार-पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर दो लिफ्ट व दो-तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर एक एस्केलेटर लगे हैं. रोजाना एलेप्पी समेत राजधानी, मुंबई मेल, नेताजी एक्सप्रेस, दुरंतो व पूर्वा आदि एक्सप्रेस ट्रेनों से दर्जनों मरीज व दिव्यांग आते-जाते हैं. लिफ्ट व एस्केलेटर खराब होने से मरीज व दिव्यांगों को काफी परेशानी हो रही है. रैंप ब्रिज से व्हील चेयर के माध्यम से कुली या उनके परिजन धकेल कर ले जाते हैं. ऐसे में उन्हें काफी परेशानी होती है. रेलवे के अधिकारी बताते हैं कि लिफ्ट व एस्केलेटर लगानेवाली कंपनी के इंजीनियर को सूचना दे दी गई है. एक-दो दिन में ठीक हो जाएगा. फिर बुजुर्ग रेल यात्रियों, मरीजों व दिव्यांगों को परेशानी नहीं होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही