Search

 
 
 

शादी के 11 साल बाद पति भरत से अलग होंगी ईशा देओल, दोनों बेटियों को लेकर लिया बड़ा फैसला

 
LagatarDesk :  बॉलीवुड जगत से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल और पति भरत तख्तानी ने तलाक (डायवोर्स) लेने का ऐलान किया. शादी के 12 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक के बाद राध्या तख्तानी (7 साल) और मिराया तख्तानी (5 साल) अपनी मां के साथ रहेंगी. वहीं पिता भरत तख्तानी 18 साल तक अपनी दोनों बेटियों की परवरिश का पूरा खर्च उठायेंगे. इस खबर के आने के बाद फैंस काफी मायूस हैं.

बचपन से एक दूसरे से प्यार करते थे ईशा और भरत 

ईशा देओल ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी बतायी थी. उन्होंने बताया था कि उनके और भरत की लव स्टोरी उनके स्कूल के समय से शुरू हुई थी. बताया था कि वो जमनाबाई नर्सी स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं और भरत बांद्रा केलर्नर एकेडमी में पढ़ते थे. भरत से उनकी मुलाकात इंटर स्कूल कॉम्पिटिशन के दौरान हुई थी. ईशा ने बताया था कि भरत को उसने टिशू पेपर पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर दिया था. बताया था कि भरत को वो ब्रेसेस के साथ पंसद आ गयी थी. कॉलेज के दिनों में भी वो एक-दूसरे से कनेक्ट रहे. लेकिन जब वो फिल्मों में व्यस्त होने लगीं तो उनका कनेक्शन टूट गया था. कुछ सालों बाद भरत और ईशा का रोमांस फिर से शुरू हुआ. इसके बाद साल 2012 में दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही