Search

 
 
 

ESIC रांची में खोलेगा मेडिकल कॉलेज, रक्षा राज्यमंत्री के प्रस्ताव पर केंद्र की मुहर

 
Ranchi: ईएसआईसी रांची में मेडिकल कॉलेज खोलेगा. इसकी घोषणा बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं नियोजन मंत्री मनसुख भाई मंडवीय ने की. बताते चलें कि संजय सेठ ने रक्षा राज्य मंत्री बनने के तुरंत बाद नई दिल्ली में इस मामले पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीय से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के क्रम में रक्षा राज्य मंत्री ने उन्हें बताया था कि रांची में ईएसआईसी का एक अस्पताल है, जिसे बड़ा रूप दिए जाने की आवश्यकता है. रक्षा राज्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को मेडिकल कॉलेज खोलने से संबंधित प्रस्ताव पर भी विचार करने का आग्रह किया था. इसी आलोक में केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में ईएसआईसी के 194वें बैठक में कई घोषणा की है. जिसमें रांची में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा भी शामिल है. इसे भी पढ़ें -सांसद">https://lagatar.in/mp-chandraprakash-choudhary-accuses-road-department-of-tender-scam-worth-rs-106-69-crore/">सांसद

चंद्रप्रकाश चौधरी ने पथ विभाग पर लगाया106.69 करोड़ के टेंडर घोटाला का आरोप

संजय सेठ ने पीएम के प्रति आभार जताया

इस घोषणा के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है. सेठ ने कहा कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है. मैंने आज से 3 महीने पहले केंद्रीय मंत्री मनसुख भाई मांडवीया को यह सुझाव दिया और अब उसका परिणाम ही सामने आ गया है. रांची में एक और मेडिकल कॉलेज खोलने से जहां मेडिकल के विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई आसान हो सकेगी. उन्हें कई अत्याधुनिक सुविधा और प्रशिक्षण मिल सकेगा, वहीं इस क्षेत्र की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे. इसे भी पढ़ें -राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-junior-womens-hockey-championship-madhya-pradesh-and-jharkhand-in-the-final/">राष्ट्रीय

जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप : मध्यप्रदेश और झारखंड फाइनल में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही