Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: स्वीप के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Ramgarh: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से स्वीप नोडल पदाधिकारी इंदु प्रभा खालखो को विभिन्न प्रतियोगिता एवं कार्यक्रमों आदि के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई दिशा निर्देश दिए. इसी क्रम में स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खालको के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने मतदान क्यों हमारे लिए जरूरी है इस विषय पर अपनी-अपनी लेखनी से मतदाताओ जागरूकता संदेश लिखा. प्रतियोगिता के दौरान शिक्षकों ने सभी बच्चों से आगामी विधानसभा निर्वाचन में 18 वर्ष या ऊपर के मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने की अपील की गई. इसे भी पढ़ें - दिवाली">https://lagatar.in/gift-to-central-employees-before-diwali-dearness-allowance-increased-by-3-to-53/">दिवाली

से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़कर 53 फीसदी हुआ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही