National News : कांग्रेस ने चीनी की आसमान छूती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है.पार्टी महासचिव और कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल(E20 नीति) मिलाने के कारण चीनी सहित अन्य खाद्य पदार्थ महंगे हो रहे हैं.
मोदी सरकार की अदूरदर्शी और जनविरोधी E20 नीति के कारण एक तरफ महंगाई बढ़ती जा रही है और दूसरी तरफ वाहन मालिक कम माईलेज और खराब होते वाहनों के रूप में मार झेलने पर मजबूर हैं। इसका खामियाज़ा जनता सड़क पर और रसोई में, दोनों तरफ से भुगत रही है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 21, 2026
स्वाभाविक था कि गन्ने और अनाज को एथेनॉल… pic.twitter.com/mbaiIYMTgL
साथ ही यह दावा भी किया कि E20 नीति के कारण वाहन मालिकों को कम माइलेज सहित समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है. जयराम रमेश ने आज शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कियाकि मोदी सरकार की E20 नीति के कारण जनता को सड़क और किचन दोनों जगहों पर इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है.
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा कि अनाज और गन्ने के मिश्रण से इथेनाल बनाये जाने से देश में खाद्य पदार्थों की कमी हो रही है. तंज कसा कि जब यह इथेनॉल पेट्रोल में मिलाया जायेगा तो गन्ने और अनाज से पैदा होने वाली चीजों की कमी होगी ही.
जयराम रमेश ने कहा, यह बात साफ हो गयी है कि 25 लाख टन चीनी बनने लायक गन्ना इथेनॉल बनाने में चला गया. इस कारण पिछले तीन माह में चीनी की कीमत 48 रुपये से बढ़कर 67 रुपये प्रति किलो पहुंच गयी.
गुड़ के दाम 50 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो हो गये. चावल 16 और मक्के का आटा 11 फीसदी महंगा हो गया है. जयराम रमेश ने पशु आहार का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी कीमत भी 10.34 फीसदी बढ़ गयी है .
कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि इथेनॉल मिलाने के बाद भी पेट्रोल की कीमत सरकार कम नहीं कर रही है.
कहा कि राहुल गांधी लगातार E20 के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उठा रही हैं. याद दिलाया कि कांग्रेस कार्यसमिति ने 19 अगस्त को E20 के कारण कम माइलेज, पर्यावरणीय क्षति के सवालों पर अपनी चिंता व्यक्त की थी.
इसी बीच खबर आयी है कि केंद्र सरकार ने कल 20 अगस्त को 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी जीरो शुल्क पर आयात करने की अनुमति दी. पिछले एक दशक में पहला मौका है, जब भारत विदेशों से चीनी आयात करने जा रहा है
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.