Search

 
 
 

पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग 20 फीसदी से अधिक नहीं, गलत जानकारी न  फैलायें : हरदीप सिंह पुरी

National News : रिसर्च से कमर्शियलाइजेशन तक एनर्जी इनोवेशन को तेज करना (Accelerating Energy Innovation From Research to Commercialisation) विषय पर आधारित तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज  दक्षिण गोवा के बेतुल गांव में किया गया है.  कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के बैनर तले किया गया है.
 
हरदीप सिंह पुरी (फाइल फोटो)

National News : केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को इस बात की सफाई दी कि केंद्र सरकार की पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग को मौजूदा 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने की कोई तत्काल योजना नहीं है. हरदीप सिंह पुरी ने दक्षिण गोवा में 29वें एनर्जी टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन मीट  के उद्घाटन के क्रम में यह बात कही.  श्री पुरी ने कहा, बायोफ्यूल के बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही है. केंद्रीय मंत्री ने इससे बाज आने को कहा.  

 

 

उन्होंने E20 ईंधन पर जारी चर्चा जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा,  पेट्रोल में 20 प्रतिशत (इथेनॉल ब्लेंडिंग) का लक्ष्य रखा गया था, अभी इसे 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि इस संबंध में कुछ लोग गलत जानकारी फैला रहे हैं. 

 


हरदीप पुरी के अनुसार E20 लागू होने से केंद्र सरकार को 1.60 लाख करोड़ की बचत हुई. इस राशि में से 1.40 लाख करोड़ रुपये किसानों को दिये गये. कहा कि देश के  किसान अब अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जादाता भी बन गये हैं. 

 


E20  ईंधन के इस्तेमाल से इंजन को नुकसान पहुंचने के दावों पर  श्री पुरी ने कहा, इस संबंध में किसी व्यक्ति ने दावा किया था. संबंधित वाहन निर्माता कंपनी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.    उनके अनुसार, देश में प्रतिदिन छह करोड़ वाहन ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुंचते हैं. कुछ शिकायतें अलग कारणों से हो सकती है.  

 

बता दें कि रिसर्च से कमर्शियलाइजेशन तक एनर्जी इनोवेशन को तेज करना (Accelerating Energy Innovation From Research to Commercialisation) विषय पर आधारित तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज  दक्षिण गोवा के बेतुल गांव में किया गया है.  कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के बैनर तले किया गया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही