Search

 
 
 

झारखंड में लगेगा इथेनॉल प्लांट, सरकार और इनलैंड ग्रीन एनर्जी कंपनी के बीच MOU

 
Ranchi: झारखंड में भी जल्द लगेगा इथेनॉल प्लांट लगेगा. इसे लेकर झारखंड सरकार और इनलैंड ग्रीन एनर्जी कंपनी के बीच गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में एमओयू हुआ. एमओयू कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में पांच स्थानों पर इथेनॉल प्लांट लगाने का प्रस्ताव है. जिसमें पहला प्लांट सितंबर 2024 से उत्पादन कर शुरू कर देगी. सभी प्लांटों के लगने से राज्य में लगभग पांच हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. इथेनॉल एक ग्रीन एनर्जी का स्वरूप है. इसके उपयोग से कार्बन का उत्सर्जन कम होगा. इसे पेट्रोलियम ईंधन में मिलाकर उपयोग किया जाएगा.

पांच हजार लोगो को मिलेगा रोजगार

राज्य के किसानों को इससे सीधा लाभ मिलेगा. उद्योग विभाग इसे लेकर गंभीर है. राज्य में नए नए उद्योग लगाने को लेकर सरकार कई बड़ी कंपनियों को आमंत्रित कर रही है. राज्य में औद्योगिक विकास का वातावरण तैयार किया जा रहा है. इस मौके पर उद्योग विभाग के सचिव जितेंद्र सिंह, इनलैंड ग्रीन एनर्जी कंपनी निदेशक नवीन सोमानी एंड ग्रुप, माटी कला बोर्ड निदेशक आकांक्षा रंजन, अपर सचिव मनमोहन प्रसाद, झारक्राफ्ट प्रबंध निदेशक कीर्तिश्री मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही