Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूरोप दौरा : भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन का हिस्सा बने पीएम मोदी

Advertisement
Advertisement
Copenhagen : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नॉर्डिक देशों की सरकारों के प्रमुखों ने बुधवार को डेनमार्क के कोपेनहेगन में क्रिश्चियनबोर्ग पैलेस में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया. ये दूसरा मौका है जब भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन का हिस्सा बना है. विदेश मंत्रालय के जारी किए गए बयान के मुताबिक पहली बार स्टॉकहोम में साल 2018 में भारत और नॉर्डिक देश एक मंच पर साथ आए थे.

शिखर सम्मेलन का अहम लक्ष्य

विदेश मंत्रालय के ट्वीट के मुताबिक उभरती प्रौद्योगिकियों, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, आर्कटिक अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में नॉर्डिक क्षेत्र के साथ हमारे बहुआयामी सहयोग को बढ़ावा देना इस शिखर सम्मेलन का अहम लक्ष्य हैं. ये भविष्य के लिए साझेदारी है. सम्मेलन की शुरुआत से पहले डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के नेता एक साथ दिखाई दिए. इन नेताओं के संग पीएम मोदी की तस्वीर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया है. उन्होंने इस दौरान ये भी लिखा कि स्टॉकहोम में साल 2018 में भारत और नॉर्डिक देश एक मंच पर पहली बार इस तरह के शिखर सम्मेलन के जरिए साथ आए थे.

आज खत्म होगा पीएम मोदी का यूरोप दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय यूरोप दौरा आज खत्म हो जाएगा. वह दौरे के आखिरी दिन कुछ घंटों के लिए फ्रांस में मौजूद रहेंगे और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों संग बात करेंगे. इससे पहले नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को डेनमार्क का दौरा किया. मोदी कोपनहेगन में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट्टे फ्रेडेरिक्सेन से मिले और कई मुद्दों पर चर्चा की. इसे भी पढ़ें – कोलकाता">https://lagatar.in/black-flags-shown-to-chidambaram-outside-kolkata-high-court-told-trinamool-as-agent/">कोलकाता

हाईकोर्ट  के बाहर चिदंबरम को दिखाए गए काले झंडे,  बताया तृणमूल को एजेंट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही