Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूरोपियन यूनियन ने Facebook और Instagram को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, हमास समर्थित पोस्ट हटाने को कहा

Advertisement
Advertisement
London : फेसबुक और इंस्टाग्राम को लेकर बड़ी खबर आयी है. खबर यह है कि यूरोपियन यूनियन (EU) ने इजराइल और हमास युद्ध के बीच फेसबुक और इंस्टाग्राम को अल्टीमेटम जारी किया है. बता दें कि यूरोपीय यूनियन ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की ओनर मेटा कंपनी को 24 घंटे की डेडलाइन देते हुए कहा है कि उसे सभी हमास समर्थित पोस्ट को अपने प्लेटफॉर्म से हटाना होगा. इस संबंध में मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पत्र लिखा गया है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फेसबुक और इंस्टाग्राम  हमास से जुड़े पोस्ट को लेकर सतर्कता बरते

पत्र में सलाह दी गयी है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम को हमास से जुड़े पोस्ट को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए. ऐसा नहीं करना नये यूरोपीय संघ के नियमों का उल्लंघन माना जायेगा. इस नोटिस का जुकरबर्ग को अगले 24 घंटों में जवाब देना होगा. मेटा से इजराइल में चल रहे युद्ध के बीच आतंकवाद समर्थित पोस्ट और नफरती भाषण हटाने को कहा गया है.

मेटा  ने इस मामले में एक टीम का गठन किया

यूरोपियन यूनियन के पत्र के बाबत मेटा की ओर से कहा गया है कि कंपनी ने इस मामले में एक टीम का गठन किया है. टीम में हिब्रू और अरबी बोलने वाले लोग शामिल हैं. वे हमास समर्थित पोस्ट की पहचान कर उसे हटाने का काम करेंगे. मेटा ने सफाई दी है कि उसके द्वारा प्लेटफार्म को सुरक्षित बनाये रखने का काम किया जा रहा है. मेटा कानून का उल्लंघन करने वाली सामग्री पर कार्रवाई कर रही है.उनकी टीम 24 घंटे काम कर रही है. कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हमास समर्थित पोस्ट रिमूव किये जा रहे हैं. बार-बार हमास समर्थित पोस्ट किये जाने पर अस्थायी तौर पर अकाउंट बंद किया जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही