Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी स्कूलों में 6 मई से शुरू होगा वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन

Garhwa : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार 6 मई से वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन शुरू होगा. इसकी सभी तैयारियां रंका प्रखंड में कर ली गई है. प्रखंड संसाधन केंद्र से कक्षा 1 से लेकर 7 तक के विद्यार्थियों के वार्षिक मूल्यांकन प्रश्न पत्र तथा उत्तर पुस्तिका का वितरण किया गया. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड संसाधन केंद्र के 152 प्राथमिक, उत्क्रमित, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहित राजकीय मध्य विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के लिए वार्षिक परीक्षा एस ए दो का प्रश्न पत्र एवं उतर पुस्तिका का वितरण शिक्षकों के बीच किया गया. बताते चलें आगामी 6 मई से 13 मई तक सरकारी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन किया जाना है. जिसके तहत दो दिवसीय बीआरसी स्तर पर प्रश्न उत्तर पुस्तिका वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. जिसमें रंका प्रखंड के 12 संकुल के संकुल साधन सेवियों सहित प्रखंड साधनसेवी तथा बीआरसी के पदाधिकारियों को भी लगाया गया है. इस अवसर पर प्रखंड साधनसेवी महबूब अंसारी, सत्येंद्र कुमार मेहता, संकुल साधनसेवी पंकज कुमार गुप्ता, देवेंद्र नाथ उपाध्याय सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : पैसे">https://lagatar.in/give-money-get-job/">पैसे

दीजिए, नौकरी लीजिए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही