Search

 
 
 

जमानत मिलने के 4 दिन बाद भी जेल में बंद हैं दो कांग्रेसी विधायक, नहीं मिल रहा बेलर

 
Ranchi : कैश के साथ कोलकाता में पकड़ाए कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को कलकत्ता हाइकोर्ट ने बेल दे दी थी. विधायक इरफान अंसारी जेल से बाहर आ गए हैं, लेकिन दो विधायक राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी अबतक जेल में ही हैं. इन दोनों विधायक को बेलर नहीं मिल रहा है. इस वजह से जमानत मंजूर होने के बाद भी चार दिनों से दोनों जेल में बंद हैं. 16 अगस्त को मिली थी जमानत कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को बीते 16 अगस्त को कलकत्ता हाइकोर्ट से जमानत मिल गई थी. फिलहाल कलकत्ता हाइकोर्ट ने यह शर्त रखी है कि तीनों विधायकों को तीन महीने तक कोलकाता में ही रहना होगा. इसके अलावा हफ्ते में एक दिन आईओ के सामने पेश होना पड़ेगा. ये तीनों पिछले दिनों 49 लाख कैश के साथ 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पकड़ाए थे. जिसके बाद से ही ये तीनों न्यायिक हिरासत में थे. 49 लाख रुपये के साथ हुए थे गिरफ्तार झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगारी सहित पांच लोगों को 30 जुलाई को हावड़ा जिले के पांचला में नेशनल हाइवे-16 पर 49 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया था. अब सीआईडी मामले की जांच कर रही है. मामले में सीआईडी की टीम सिर्फ बंगाल ही नहीं, बल्कि दिल्ली, ओड़िशा, असम और झारखंड में भी जांच अभियान चला रही है. ­­इसे भी पढ़ें-  घर">https://lagatar.in/ccl-worker-and-wifes-body-found-in-the-courtyard-of-the-house/">घर

के आंगन में मिली सीसीएलकर्मी और पत्नी की लाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही