Search

 
 
 

आजादी के 75 साल बाद भी नदी और चुआड़ी के पानी से गढ़वा के इस गांव के ग्रामीणों की बुझती है प्यास

 

 गढ़वा के बहेराखाड़ टोला के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से हैं वंचित

Arun Kumar Yadav Garhwa : आजादी के 75 साल बाद भी गढ़वा के भंडरिया प्रखंड क्षेत्र के बीजका पंचायत के बिंदा गांव के बहेराखाड़ टोला में विकास की किरण नहीं पहुंची. यहां के सैंकड़ों लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. इस टोला के लोग आज भी नदी और चुआड़ी का गंदा पानी पीने को विवश हैं. साथ ही इस टोला में पहुंचने के लिए कोई सुगम रास्ता भी नहीं है. यहां के ग्रामीण तंगहाली में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं. यहां के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है.

सरकार की योजनाओं का नहीं मिलता लाभ

गांव की महिला मीना देवी बताती हैं कि सरकार की योजनाओं का लाभ हमलोगों को नहीं मिलता है. हमलोग पीने के पानी, आवास और सरकारी राशन जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं से वंचित हैं. बरसात के दिनों में हमलोगों की परेशानी और बढ़ जाती है. चार साल पहले नदी में पानी लाने गया एक बच्चा बह गया था. गांव के लोगों को बरसात में हमेशा अनहोनी का डर सताते रहता है.

बस चुनाव के समय मिलता है आश्वासन

गांव के लोगों का कहना है कि हमलोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. चुनाव के समय जो आते हैं आश्वासन देकर जाते हैं. मगर चुनाव के बाद सब भूल जाते हैं. ग्रामीणों ने सरकार से गांव में मूलभूत सुविधा बहाल करने और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है.

ग्रामीणों को जल्द मिलेगा योजनाओं का लाभ

ग्रामीणों की समस्या के संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ विपिन कुमार भारती ने कहा कि जल्द ही स्थल निरीक्षण कर एक माह के अंदर सोलर जलमीनार के माध्यम से ग्रामीणों को पीने का शुद्ध पानी मुहैया कराया जाएगा. साथ ही सरकारी योजनाओं से भी ग्रामीणों को जोड़ा जाएगा.

ग्रामीणों को जल्द मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : डीसी 

डीसी शेखर जमुआर ने कहा कि ऐसी जानकारी उनको नहीं है. अगर कोई गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है तो तुरंत इसकी जांच कराएंगे. ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जल्द जोड़ा जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/13-21.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-all-three-congress-mlas-accused-cash-scandal-freed-from-suspension-rajesh-thakur-announced/">BREAKING

: कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायक हुए निलंबन मुक्त, राजेश ठाकुर ने की घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही