Search

8 साल बाद भी सांसद आदर्श ग्राम पेटो बदहाल, न सड़क, न बिजली और न पानी की है मुकम्मल व्यवस्था

पानी की बड़ी समस्या, कच्चे मकान में रहने को ग्रामीण मजबूर Gyan Kumar  Keredari : हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने केरेडारी प्रखंड के पेटो पंचायत को वर्ष 2015 में गोद लिया है. लेकिन सांसद आदर्श ग्राम की कहानी वही पुरानी है. इस पंचायत में न साफ-सफाई का किसी को ख्याल है और न ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है. बिजली व अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नदारद है. ऐसे में पेटो पंचायत के लोग तंगहाली में जीवन जीने को विवश हैं. इस पंचायत में सांसद जयंत सिन्हा कई बार आए, उन्होंने यहां अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए. विकास का हाल भी देखा. लेकिन ग्रामीण आज भी विकास के नाम पर खुद को ठगा महसूस करते हैं. आदर्श ग्राम में एक भी हॉस्पिटल की सुविधा नहीं है. इस पंचायत में करीब 400 अनुसूचित जाति के परिवार जीवन यापन करते हैं. इस पंचायत में पक्का मकान न के बराबर देखने को मिलता है. खपरैल घर होने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. आदर्श पंचायत में स्कूल तो पांच हैं, लेकिन हाई स्कूल की व्यवस्था नहीं है. केरेडारी प्रखंड मुख्यालय महज पांच किलोमीटर दूर है. इस पंचायत में बिजली 24 घंटे में सिर्फ चार से पांच घंटे ही रहती है. पेटो पंचायत में सड़कें भी ठीक नहीं है. बरसात के दिनों में कई जगह पानी का जमा हो जाने से बीमारी फैलने की संभावना बनी रहती है. इसे भी पढ़ें :  जमीन">https://lagatar.in/ed-detained-badgai-ci-as-soon-as-land-related-documents-were-received-team-is-being-brought-ranchi/">जमीन

संबंधी दस्तावेज मिलते ही बड़गाईं CI को ED ने हिरासत में लिया, रांची ला रही टीम

ग्रामीणों की उम्मीदें बढ़ना लाजिमी : मुखिया

[caption id="attachment_607395" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/mukhiya-koushilaya-devi_182-150x150.jpg"

alt="मुखिया कौशल्या देवी" width="150" height="150" /> मुखिया कौशल्या देवी[/caption] पेटो पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी कहती हैं कि सांसद ने इस गांव को गोद लिया है, तो यहां विकास के प्रति ग्रामीणों की उम्मीदें बढ़ना लाजिमी है. यहां आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं की आस लगाए बैठे हैं. इस पंचायत में पानी की सबसे बड़ी समस्या है. यहां तो पानी टंकी बना दी गई, लेकिन उसका फायदा ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है.

आज भी विकास की आस लगाए बैठे हैं ग्रामीण

ग्रामीण प्रकाश भुइयां बताते हैं कि उन लोगों को पता है कि सांसद जयंत सिन्हा ने पेटो को गोद लिया है. ऐसे में उन लोगों को बहुत विश्वास था कि उनके गांव में अब बुनियादी सुविधाएं बहाल होंगी. रोड, सिंचाई, स्वास्थ्य आदि की सुविधाएं नसीब होंगी. लेकिन अब तक निराशा ही हाथ लगी है.

पेटो में विकास के काफी काम हुए : सांसद प्रतिनिधि

[caption id="attachment_607400" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/sansad-pratinidhi-baleshwar_338-1-150x150.jpg"

alt="सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार" width="150" height="150" /> सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार[/caption] सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार ने बताया कि सांसद जयंत सिन्हा ने आदर्श ग्राम पेटो में विकास के काफी काम कराए हैं. पानी टंकी, शौचालय, पंचायत भवन आदि की सुविधाएं बहाल हुई है. बाकी कार्य भी होने ही वाला है, प्रक्रिया में है. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-raid-seal-paper-of-kanke-zone-and-fake-seal-calcutta-registrar-office-recovered-officer-khans-hideout/">ED

रेड : अफसर खान के ठिकाने से कांके अंचल का मुहर पेपर व कलकत्ता रजिस्ट्रार ऑफिस का फर्जी सील बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp