Search

 
 
 

एक माह बाद भी स्पेशल ब्रांच दरोगा हत्याकांड की गुत्थी सुलझा नहीं पायी रांची पुलिस

 
Ranchi :  स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की दो अगस्त की देर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. तीन अगस्त को खून से लथपथ अनुपम कच्छप का शव कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रिंग रोड के पास स्थित एक होटल के सपीप से बरामद हुआ था. दरोगा की हत्या को एक महीने होने को है. लेकिन अब तक पुलिस के हाथ अपराधियों का कोई सुराग नहीं लगा है. पुलिस की टीम ने अनुपम के दोस्त समेत 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. साथ ही रिंग रोड स्थित इंडियन होटल में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला. पुलिस के बड़े अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और हत्या का सीन रीक्रिएट भी किया गया. मगर पुलिस को न तो हत्यारों का सुराग मिला और न ही हत्या की वजह ही का पता चला. यहां तक कि पुलिस को अब तक यह भी जानकारी नहीं मिल पायी है कि अपराधियों ने आखिर किस जगह पर गोली मारकर हत्या की है. डीजीपी ने सभी पुलिस अफसरों को जल्द से जल्द इस हत्याकांड का खुलासा करने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझा नहीं पायी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही