Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तबादला होने के बाद भी आखिर कैसे संयुक्त सचिव अभिषेक श्रीवास्तव भू-राजस्व विभाग में ही हैं जमे

Ranchi: भू राजस्व विभाग काफी चर्चा में है. यहां एक से बढ़कर एक कारनामे सामने आ रहे हैं. जबकि इस विभाग के मंत्री खुद सीएम हेमंत सोरेन हैं. विभाग इस बार संयुक्त सचिव अभिषेक श्रीवास्तव की वजह से सुर्खियों में हैं. अभिषेक श्रीवास्तव अपने विभाग के मंत्री यानी सीएम हेमंत सोरेन के आदेश को भी ताक पर रखकर काम करते हैं. हेमंत सोरने ने सीओ सुनिता कुमारी के निलंबन का आदेश जारी किया. बावजूद इसके अभिषेक श्रीवास्तव ने सीओ को ज्वाइन कराने के लिए लातेहार डीसी को पत्र लिखा. लिखा कि अगर डीसी ज्वाइन नहीं कराते तो सुनिता कुमारी का प्रभार रहित अवधि के वेतन भुगतान की पूरी जिम्मेदारी आपकी (डीसी) की होगी. अब वो एक और वजह से चर्चा में हैं.

इसे भी पढ़ें - 25">https://lagatar.in/on-march-25-cm-suspended-two-cos-order-personnel-did-not-come-out/72845/">25

मार्च को CM ने किया दो CO को सस्पेंड, कार्मिक का आदेश निकला ही नहीं, कार्मिक व भू-राजस्व के मंत्री हैं हेमंत

इसे भी पढ़ें - Lagatar">https://lagatar.in/soon-after-news-personnel-department-took-out-order-suspend-co-sasibhushan-verma-sunita-kumar/72866/">Lagatar

Impact: खबर चलते ही कार्मिक विभाग ने सीओ शशिभूषण वर्मा और सुनीता कुमारी को निलंबित करने का आदेश निकाला

आखिर किसका संरक्षण प्राप्त है अभिषेक श्रीवास्तव को

सात अप्रैल 2021 को कार्मिक विभाग की तरफ से झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की गयी. अधिसूचना में अभिषेक श्रीवास्तव का नाम भी शामिल था. उनका तबादला करते हुए उन्हें जामताड़ा जिले परियोजना निदेशक बनाया गया. लेकिन आज भी वो भू-राजस्व विभाग में ही जमे हैं. विभाग में अभिषेक श्रीवास्तव सीओ और रजिस्ट्रार के स्थापना, आरोप, बजट और विधानसभा का काम देखते हैं. कहा जाता है कि इस पद पर जो भी रहता है, उसे दूसरा कोई काम करना पसंद नहीं होता.

शायद इसी वजह से अभिषेक श्रीवास्तव से विभाग का मोह नहीं छूट रहा है. वहीं एक तरफ यह भी बात ये भी हो रही है कि अभिषेक श्रीवास्तव को किसी बड़े शख्सियत का वरदहस्थ भी प्राप्त है. इसलिए दो महीना बीत जाने के बाद भी वो विभाग में ही जमे हैं. इस मामले पर भू-राजस्व विभाग के सचिव एल ख्यांग्ते से प्रतिक्रिया लेने के लिए उन्हें दो बार कॉल किया गया. लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

इसे भी पढ़ें - जिस">https://lagatar.in/cm-who-ordered-the-suspension-of-co-sunita-kumari-was-joined-by-joint-secretary-from-the-department/75976/">जिस

सीओ सुनीता कुमारी के निलंबन का आदेश CM ने दिया, उसे विभाग से संयुक्त सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने ज्वाइन कराया

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही