Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चार वर्ष बाद भी हेमंत सरकार में नहीं आया नियुक्ति वर्ष : बाबूलाल

Advertisement
Advertisement
  • खूंटी में संकल्प यात्रा में मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा
Khunti/ Ranchi : खूंटी में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प सभा हुई. इस दौरान उन्होंने फिर हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा किया. कहा कि हेमंत सरकार काम करने के लिए बनी ही नहीं है. यह ठगबंधन सरकार केवल परिवार के साथ मिलकर राज्य को लूटने के लिए और भ्रष्टाचार के लिए बनी है, जो लगातार दिखाई पड़ रहा है. प्रतिवर्ष पांच लाख नियुक्ति नहीं तो बेरोजगार भत्ता देने की बात करके सत्ता में आई हेमंत सरकार का अब तक नियुक्ति वर्ष नहीं आया. जबकि इस सरकार के चार वर्ष पूरे होने वाले हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की उपलब्धियां राज्य में अपराध, लूट और भ्रष्टाचार हैं. हेमंत सरकार में जनता भयभीत और अपराधी, लुटेरे, दलाल, बिचौलिए बेखौफ हैं. राज्य में हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं रोज हो रही हैं. बहन- बेटियों को पेट्रोल छिड़क कर, टुकड़ों- टुकड़ों में काटकर मारा जा रहा है. राज्य से बालू की तस्करी बिहार, बंगाल, दिल्ली, मुंबई तक हो रही है. राज्य की पुलिस नदी से घरेलू काम के लिए बालू उठाने वाले को पकड़कर जेल भेज रही है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने पुलिस को अपराधियों पर कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि वसूली के लिए लगा दिया है.

महाजन प्रथा से लड़ते-लड़ते सबसे बड़े महाजन बन गया सोरेन परिवार

मरांडी ने कहा कि थाना, ब्लॉक, डीसी ऑफिस, सचिवालय सब जगह भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है. बिचौलिए दलाल हावी हैं. गरीब को मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए भी हजारों रुपए घूस देने पड़ रहे हैं. पदाधिकारी डंके की चोट पर घूस मांगते हैं. और बोलते हैं, देकर आए हैं तो लेंगे ही. पद पोस्ट को मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना पड़ता है. उन्होंने कहा कि राज्य में जमीन की लूट मची है. हेमंत सोरेन परिवार महाजन प्रथा से लड़ते- लड़ते राज्य का सबसे बड़ा महाजन बन गया.

भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाएं

उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री की संपत्ति की जब पूछताछ हो रही, ईडी पूछताछ के लिए सम्मन भेज रही, तो ये भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में करोड़ों रुपए वकीलों पर खर्च कर रहे हैं. उन्होंने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने और विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें – चुनाव">https://lagatar.in/59th-annual-general-meeting-of-jharkhand-chamber-before-the-elections-the-responsibility-of-audit-again-given-to-m-s-jn-aggarwal-company/">चुनाव

से पहले झारखंड चैंबर की 59वीं वार्षिक आमसभा, ऑडिट का जिम्मा फिर मेसर्स जेएन अग्रवाल एंड कंपनी को 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही