Ranchi : रांची के रिकॉर्ड रूम में पिछले दिनों हुई चोरी की घटना के बाद आम लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक रिकॉर्ड रूम बंद करने का आदेश जारी किया है. जिसकी वजह से नकल लेने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक, रिकॉर्ड रूम में कुछ दिनों तक पहले की तरह कार्य नहीं होगा और न ही लोगों को नकल मिल पायेगा. हालांकि नकल के लिए आये लोगों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. लेकिन रिकॉर्ड रूम से नकल देने की प्रक्रिया कब शुरू होगी. इसका इंतजार कई लोग बेसब्री से कर रहे हैं.
चोरी के कई दिन बीत जाने के बाद भी रिकॉर्ड रूम में शुरू नहीं हुआ कामकाज, लोग परेशान
Last Updated: Apr 15, 2024 12:00 AM (IST)