Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसीबी जांच रिपोर्ट के बाद भी रघुवर दास पर कार्रवाई नहीं होने से बिफरे सरयू राय

Bokaro/Ranchi : पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक सरयू राय ने पूर्व सीएम रघुवर दास के बहाने सीएम हेमंत सोरेन पर भी हमला बोला है. उन्होंने रघुवर दास पर कार्रवाई नहीं होने पर सीएम हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया है. कहा कि एसीबी ने रघुवर दास के खिलाफ जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. लेकिन हेमंत सरकार रिपोर्ट के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. ऐसा लग रहा है कि दोनों एक दूसरे की पीठ सहला रहे हैं. सरयू राय ने रविवार को बोकारो परिसदन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान ये बातें कही.

मंत्रिमंडल सचिवालय में दबा कर रखी गयी है रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि रघुवर दास के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं. एसीबी जांच रिपोर्ट को मंत्रिमंडल सचिवालय में दबा कर रखा गया है. अब उसे आगे की करवाई करनी है, मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. उन्होंने कहा, विधानसभा में मैंने मुख्यमंत्री से खुलेआम कहा कि भ्रष्टाचार करने वाला दोषी होता है. लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने वाला उससे भी बड़ा दोषी होता है. भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना अपने आपे में प्रश्न खड़ा करता है. अब नया संकट उत्पन्न होता जा रहा है. पक्ष-विपक्ष में यह हो गया है कि आप हमारी पीठ सहला दीजिए, हम आपकी पीठ सहला दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें – हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-is-promoting-loot-and-corruption-raghuvar-das/">हेमंत

सरकार लूट और भ्रष्टाचार को दे रही बढ़ावा : रघुवर दास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही