Search

72 घंटे आंदोलन को अडिग छात्र संगठन, 17 अप्रैल को घेरेंगे सीएम आवास, 19 को झारखंड बंद

Ranchi : झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन समेत छात्र संगठनों ने 1932 खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति की मांग को लेकर 72 घंटे का आंदोलन करेंगे. छात्र संगठनों का आंदोलन 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक चलेगा. पहले दिन 17 अप्रैल को छात्र संगठन मुख्यमंत्री आवास का घेरेंगे. वहीं 18 अप्रैल को शाम में मशाल जुलूस निकालेंगे. वहीं 19 अप्रैल को छात्र संगठनों झारखंड बंद बुलाया है.

देखें वीडियो : 

हमारी मांगों को अनसुना कर रही है सरकार, इसलिए हम आंदोलन करने को बाध्य- देवेंद्र महतो

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि सरकार से हम लोग लगातार नियुक्ति और बेरोजगारी भत्ता की मांग कर रहे हैं. लेकिन सरकार हमारी मांगों को अनसुना कर रही है. इसलिए हम 72 घंटे का आंदोलन करने के लिए बाध्य हैं. कल सोमवार को मुख्यमंत्री आवास घेराव से आंदोलन की शुरुआत होगी. कहा कि छात्र संगठनों का आंदलन कार्यक्रम इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : अतीक">https://lagatar.in/atiq-ahmed-ashraf-murder-case-opposition-furious-said-bjp-has-made-india-a-mafia-republic/">अतीक

अहमद -अशरफ हत्याकांड : विपक्ष आगबबूला, कहा, भाजपा ने भारत को माफिया गणराज्य बना दिया

छात्र संगठनों से 72 घंटे आंदोलन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

छात्र नेता देवेंद्र महतो ने बताया कि 24 जिलों में नेतृत्व कर रहे संगठनों से रांची पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गयी है. झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन, आदिवासी छात्र संघ, आदिवासी मूलवासी परिषद, आदिवासी जन अधिकार परिषद, सरना समिति और तमाम आदिवासी और छात्र संगठनों ने 72 घंटे के आंदोलन कार्यक्रम को समर्थन दिया है.
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/all-leaders-were-present-at-end-jai-bharat-satyagraha-sabha-congress-a-large-number-workers-were-present/">कांग्रेस

के जय भारत सत्याग्रह सभा के समापन में सभी नेता मौजूद, भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे

15 छात्र नेताओं के खिलाफ जारी किया गया है नोटिस

जिला न्यायालय अनुमंडल दंडाधिकारी सदर रांची ने 15 छात्र नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया है. ताकि शांति व्यवस्था भंग ना हो. इसमें मनोज यादव, योगेश भारती, सत्यनारायण शुक्ला, शमीम अली, अमरदीप मुंडा, अमर महतो, उमेश यादव, संजय महतो, मोती लाल महतो, सोनू कुमार, विजय कुमार, वर्मा शैलेंद्र यादव, सुमित उड़ाव, कमलेश राम और अनिल महतो का नाम शामिल हैं. इन सभी 15 छात्र नेताओं को नोटिस जारी कर 10 हजार का बॉन्ड भरने और अगले 1 साल तक शांति व्यवस्था कायम रखने को कहा गया है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/17-districts-of-jharkhand-are-in-the-grip-of-corona-maximum-63-infected-patients-in-ranchi/">झारखंड

के 17 जिले कोरोना की चपेट में, रांची में सबसे अधिक 63 संक्रमित मरीज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp