Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी में झड़प के दो हफ्ते बाद भी नहीं लौटी रौनक, अधिकतर दुकानों में लटके हैं ताले

Shiv Shankar Paswan Palamu : पांकी में सांप्रदायिक हिंसा की घटना का व्यापक असर व्यवसाय पर पड़ा है. घटना के दो हफ्ता बीतने के बाद भी बाजार में रौनक नहीं लौटी है. पांकी मस्जिद चौक के आसपास की अधिकतर दुकानों में अभी भी ताला लटके हैं. दुकानदारों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है. अभी तक दोनों समुदाय के 18 लोग जेल भेजे जा चुके हैं, वहीं 150 को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. दोनो समुदाय के 2000 अज्ञात लोगों के खिलाफ समाजिक सोहार्द बिगाड़ने का मामला पांकी थाना में दर्ज है. इस मामले में फंसे हुए अधिकांश लोग कानून के डर से फरार है. पलामू पुलिस पथराव में शामिल उपद्रवियों की शिनाख्त सीसीटीवी फुटेज से कर रही है. पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्दोष फंसेंगे नहीं और दोषी किसी कीमत पर बचेंगे नहीं. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-opposition-legislators-surrounded-the-government-reminded-the-promise/">बजट

सत्रः विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेरा, याद दिलाया वादा
बता दें कि इस घटना में ज्यादातर पढ़ने वाले बच्चे शामिल हैं. उनके परिजन आये दिन अपने बच्चों को केस से निकालने के लिए थाना व कचहरी का चक्कर लगा रहे हैं. होली और लगन के मौसम में भी बाजारों में रौनक नहीं है. पांकी में धारा 144 को होली तक बढ़ा दिया गया है. बता दें कि 7 मार्च को शबे बरात और 8 मार्च को होली का त्योहार है. ऐसे में प्रशासन पूरी तरह से चौकस है. सुरक्षा के मद्देनजर चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. इधर विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने विधानसभा सत्र में पांकी में हुई सांप्रदायिक हिंसा का मामला सदन में जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने स्पीकर से घटना में शामिल दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में अमन-चैन को खराब करने की साजिश रची जा रही, परंतु वैसे लोगों के मंसूबे कभी पूरा नहीं होंगे. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/pooja-singhal-reached-court-in-a-car-registered-in-name-pulse-hospital-which-is-being-investigated-by-ed/">जिस

पल्स हॉस्पिटल की जांच कर रहा ED, उसी के नाम से रजिस्टर्ड कार से कोर्ट पहुंची पूजा सिंघल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही