Search

 
 
 

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद भी राज्य सरकार ठंड पर नहीं ले रही निर्णय : अभिभावक मंच

 
Ranchi : झारखंड अभिभावक संघ ने ठंड को देखते हुए राज्य सरकार से स्कूलों को बंद करने की मांग की है. अभिभावक मंच के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि स्कूल प्रबंधन को भी इस पर निर्णय लेना चाहिए. राज्य सरकार और जिला प्रशासन को चाहिए कि इस पर अभिलंब निर्णय ले. राय ने कहा कि इस संबंध में सीएम और शिक्षा विभाग को भी पत्र भेजा गया था. बावजूद इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

कई जिलों से आ रही है शिकायत

अजय राय ने कहा कि कई जिलों के अभिभावक बच्चों का स्वास्थ्य खराब होने,नाक से खून ,दस्त सहित अन्य तरह की बीमारियों से ग्रसित होने का शिकायत कर रहे हैं. मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताते हुए शीतलहरी चलने की भी बात कही है. इन परिस्थितियों में अगर कोई घटना-दुर्घटना घट जाती है , तो इसके जिम्मेवार राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन होंगे. अजय राय ने जानकारी दी है कि इस मसले पर आज गुरुवार को स्कूली शिक्षा सचिव के रवि कुमार से मोबाइल पर बात कर उनसे आग्रह किया गया है. और ज्ञापन भी सौंपा गया है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस पर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही