Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचम विधानसभा में भी नेता प्रतिपक्ष पर फंसा था पेंच, इस बार भी सस्पेंस बरकरार

Ranchi: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मंत्रियों और विधायकों के शपथ की प्रक्रिया पहले दिन ही पूरी कर ली गई. दूसरे दिन स्पीकर भी चुन लिए गए. लेकिन सदन में नेता प्रतिपक्ष को लेकर अब तक सस्पेंस बना ही हुआ है. पंचम विधानसभा में भी नेता प्रतिपक्ष को लेकर पेंच फंसा था. उस समय भी बाबूलाल मरांडी की जगह अमर कुमार बाउरी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था. अब षष्टम विधानसभा में भी नेता प्रतिपक्ष को लेकर सस्पेंस बरकरार है. विशेष सत्र बिना नेता प्रतिपक्ष के लिए निकल जाएगा. इसे भी पढ़ें -शक्तिकांत">https://lagatar.in/shaktikanta-das-is-retiring-said-the-biggest-challenge-before-rbi-is-to-control-inflation/">शक्तिकांत

दास हो रहे रिटायर, कहा, आरबीआई के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती महंगाई को कंट्रोल करना

नेता प्रतिपक्ष को लेकर हो रहा मंथन

भाजपा के अंदर नेता प्रतिपक्ष को लेकर मंथन जारी है. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा है कि 12 दिसंबर के बाद नेता प्रतिपक्ष का नाम तय हो जाएगा. वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी जल्दी ही विधायक दल के नेता का चयन कर लेगी. बीजेपी विधायकों के साथ बैठक होने के बाद ही विधायक दल के नेता के नाम तय हो पाएगा. उन्होंने बीजेपी की सदन में भूमिका के बारे में कहा कि पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ सदन में आवाज उठाएगी. बीजेपी के पास कुल 21 विधायक हैं और वह सदन में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है.

नेता प्रतिपक्ष की रेस में कई नेता शामिल हैं

जानकारी के अनुसार, सदन में नेता प्रतिपक्ष के लिए बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन, सीपी सिंह, शशिभूषण मेहता का नाम सामने आ रहा है. चर्चा यह भी है कि सामाजिक और राजनीतिक समीकरण को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष का चयन किया जाएगा. बताते चलें कि सदन में बीजेपी ही सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है और बीजेपी का विधायक दल का नेता ही सदन में नेता प्रतिपक्ष बनेगा. इसे भी पढ़ें -नीतीश">https://lagatar.in/lalus-objectionable-statement-on-nitishs-mahila-samvad-yatra-said-he-is-going-to-warm-his-eyes/">नीतीश

की महिला संवाद यात्रा पर लालू का आपत्तिजनक बयान, कहा-आंंख सेंकने जा रहे हैं…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही