Search

 
 
 

चुनावी माहौल में भी रांची में सिर चढ़कर बोल रहा है जे कुमार का जादू

 
Ranchi : विश्व प्रसिद्ध जादूगर जे कुमार का शो लोग बढ़चढ़ कर देख रहे हैं. राजधानी के कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट के रॉयल हाइट बैंक्वेट हॉल में दूसरे दिन भी भव्य इंद्रजाल शो दिखाया गया. जिससे लोगों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है. साथ ही जे कुमार कई सामाजिक संदेश भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. अपने दो घंटे के रोमांचक शो के दौरान उन्होंने देश की आजादी के जंग पर आधारित पर प्रभावशाली जादू दिखाने के साथ लोकतंत्र के महापर्व चुनाव की महत्ता को भी दर्शाया. लोगों से हर हाल में अपना अपना वोट डालने की अपील भी की. जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. जादूगर शो में पचास से ज्यादा युवक युवती शामिल हैं.जो कलाकारों की टीम के साथ एशिया का सबसे बड़ा और भव्य लाइव जादू शो प्रदर्शित कर रहे हैं.जादूगर जे कुमार ने शो के दौरान बताया कि रांची के लोगों का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है. शुरु से ही शो सुपर हिट हो गया है. यहां रोजाना 4बजे और 7बजे से शो हो रहा है. जबकि शनिवार और रविवार को 3 शो किया जाता है. इसे भी पढ़ें -टेंपो">https://lagatar.in/bjp-is-counting-the-notes-received-from-tempo-billionaires-congress-will-do-caste-census-and-x-ray-the-country-rahul/">टेंपो

वाले अरबपतियों से मिले नोट गिन रही भाजपा, कांग्रेस जाति जनगणना कर देश का एक्स-रे करेगी : राहुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही