Search

सूर्य उपासना में जेल की सलाखें भी नहीं बनी बाधक, होटवार जेल के 10 कैदी कर रहे छठ व्रत

Vinit upadhyay Ranchi : चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व झारखंड, बिहार के लिए काफी खास होता है. इस पर्व को करने की इच्छा रखने वालों को किसी भी तरह बाधा रोक नहीं सकती है. ऐसा ही रांची जेल में देखने को मिल रहा है. जेल में बंद कैदियों के लिए जेल की सलाखें भी बाधक नहीं बन रही है. रांची के होटवार जेल में बंद 10 कैदी इस वर्ष छठ पूजा कर रहे हैं. और इसके लिए जेल प्रशासन का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां पूरी हो चुकी है. सामान्य लोगों के साथ साथ जेल में बंद सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदी भी छठ पूजा की तैयारी कर रहे हैं. कैदी की पूजा सफल हो जाये इसके लिए जेल प्रशासन पूरी व्यवस्था कर रही है. इसे भी पढ़ें - श्री">https://lagatar.in/gopashtami-celebration-cum-convention-organized-from-november-10-at-shri-tatanagar-gaushala/">श्री

टाटानगर गौशाला में 11 नवंबर से गोपाष्टमी समारोह सह अधिवेशन का आयोजन

9 महिला और 1 पुरूष कैदी कर रहे छठ व्रत

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेलर हामिद अख्तर ने बताया कि बीएमसी होटवार में बंद 10 कैदी इस बार भगवान सूर्य की आराधना कर रहे है. इसके लिए जेल प्रशासन उनकी पूरी मदद कर रहा है. इन 10 कैदियों में 9 महिला और एक पुरूष है. 9 महिला कैदियों में 5 महिला कैदियों को  न्यायालय ने उनके द्वारा किए गए अपराध की सजा सुना दी है. जबकि चार महिलाएं विचाराधीन बंदी हैं. इसके साथ ही जिस पुरुष बंदी ने छठ पूजा करने का संकल्प लिया है वह भी विचाराधीन बंदी ही है. इसे भी पढ़ें -बहरागोड़ा">https://lagatar.in/unmarried-girl-gives-birth-to-baby-girl-in-bahragora-nani-throws-her-into-bush/">बहरागोड़ा

में अविवाहित युवती ने बच्ची को दिया जन्म, नानी ने झाड़ी में फेंका [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//