Search

रविवार को भी सर्द हवाएं बढ़ा सकती हैं कनकनी, जानें प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

Ranchi: झारखंड में रविवार को भी सर्द हवाएं कनकनी बढ़ा सकती हैं. सुबह और शाम के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं. सुबह में धुंध भी ठंड को बढ़ाएगी. मौसम के इस मिजाज से अभी सर्दी से राहत मिलने के आसार कम हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी में कड़ाके की सर्दी रही. रांची के शहरी क्षेत्रों में सुबह का न्यूनतम तापमान गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला आया. दिन में धूप खिली लेकिन सर्द हवा के सामने यह बेअसर रहीं.

इसे भी पढ़ें-गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-two-arrested-with-gold-worth-86-lakhs-at-hazaribagh-railway-station/18535/">गिरिडीह:

हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर 86 लाख के सोने के साथ दो गिरफ्तार

बर्फीली हवाएं सीधे झारखंड में कर रहीं प्रवेश

मौसम विभाग के अनुसार पूरे झारखंड में मौसम साफ है. देश के उत्तरी भागों से बर्फीली हवा सीधे झारखंड में प्रवेश कर रही हैं. इससे कड़ाके की सर्दी है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से नीचे है. राज्य में इसका प्रभाव कम होने के आसार नहीं हैं. संताल परगना और कोल्हान के कुछ जिलों को छोड़कर शेष झारखंड में अगले 24 घंटों में ठंड रहेगी. विभाग ने 18 जनवरी से तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना जतायी है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि देश के उत्तरी भागों में बर्फबारी के कारण ही मौसम में यह बदलाव हुआ है. झारखंड में लगातार">http://lagatar.in">लगातार

सर्द हवाएं आ रही है. सर्द हवा की रफ्तार अगले 24 घंटों के दौरान जारी रहने की संभावना है. 18 जनवरी मौसम में सुधार होगा. इसे भी देखें-

राज्य के पांच शहरों का तापमान

शहर               न्यूनतम

कांके (रांची)          7.8 रांची                6.3 जमशेदपुर            11.0 डालटनगंज           6.8 बोकारो              8.6 चाईबासा             8.0 दुमका               11.4 पाकुड़               9.6

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp