Search

 
 
 

जमशेदपुर में इतनी बड़ी लूट के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आखिर क्या कर रही है पुलिस

Jamshedpur News : एसएसपी एहतेशाम वकारिब साहब, 10 दिन हो गये, फिर भी पुलिस के हाथ खाली हैं. आखिर आप कर क्या रहे हैं? इतनी बड़ी लूट के बाद भी आपको नींद कैसे आ रही है?
 
जमशेदपुर एसएसपी (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई करोड़ों की डकैती को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन 23 किलो सोना और 42-43 लाख रुपये नकद लूटकर फरार पांचों अपराधी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस ने तस्वीर जारी कर दी, हर अपराधी पर दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया, लेकिन गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है.

 

Uploaded Image

 

उल्लेखनीय है कि दिनदहाड़े पांच हथियारबंद अपराधी बैंक में घुसते हैं, कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाते हैं और करीब 23 किलो सोना लेकर फरार हो जाते हैं. इसके बाद 10 दिन तक पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पाती. यह स्थिति जमशेदपुर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करती है.


जनता पूछ रही है, 23 किलो सोना लूटने वाले अपराधी कब पकड़े जाएंगे? क्या पुलिस के पास अपराधियों तक पहुंचने की कोई ठोस रणनीति है या फिर मामला सिर्फ तस्वीर जारी करने और इनाम घोषित करने तक सीमित रहेगा?

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही