Search

 
 
 

आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है लातेहार का जयगीर गांव, आवागमन के लिए एक सड़क भी नहीं

 
जयगीर गांव के ग्रामीणों ने की सुविधाएं बहाल करने की मांग Ashish Tagore Latehar : जिले के गारू प्रखंड को अति नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में गिना जाता है. हालांकि विगत कुछ वर्षों से यहां की तस्वीर बदली है. नक्सलवाद की तपिश यहां काफी हद तक कम हुई है. गारू प्रखंड मुख्यालय से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर पहाड़ियों में अविस्थत है जयगीर गांव. यह गांव पीटीआर क्षेत्र में आता है. बताया जाता है कि यह गांव समुद्र तल से 300 फीट की ऊंचाई पर बसा है. चारो ओर जंगल व पहाड़ों से घिरा होने के कारण जयगीर गांव की खुबसूरती देखते ही बनती है. लेकिन आज भी जयगीर गांववासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. सबसे बड़ी परेशानी आवागमन की है. गांव तक पहुंच पथ नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को मुख्य सड़क पर पहुंचने के लिए तकरीबन चार किलोमीटर की पहाड़ी व दुर्गम रास्तों को तय कर हेंदेहास गांव पहुंचना पड़ता है. इसके बाद वे वहां से प्रखंड मुख्यालय पहुंचते हैं. प्रखंड मुख्यालय जाने व आने में ही उनका पूरा दिन बीत जाता है. जानकारी के अनुसार वन भूमि एवं पीटीआर क्षेत्र में होने की वजह से गांव तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार ग्रामसभा की और एक प्रस्ताव तैयार कर पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को दिया है. बीते पांच जून को पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष जयगीर गांव पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों के साथ एक बैठक की. ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. खासकर आवागमन को सुदृढ़ बनाने की मांग की. डिप्टी डायरेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं से वरीय अधिकारियों को अवगत कराने एवं हर संभव मदद करने की बात कही. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही