Search

 
 
 

आज भी अंडमान निकोबार में भूकंप से धरती कांपी, रिक्टर स्केल पर 5.0 थी तीव्रता

 
NewDelhi : खबर है कि आज मंगलवार की सुबह अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किये गये. सुबह-सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर अंडमान निकोबार में धरती हिलने लगी. भूकंप के झटके तेज थे. इस कारण लोग भय से अपने घरों के बाहर निकल आये. बता दें कि अंडमान और निकोबार में आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गयी. केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है. इसे भी पढ़ें- शिकागो">https://lagatar.in/chicago-firing-during-independence-celebration-6-killed-59-injured-one-youth-arrested/">शिकागो

: आजादी के जश्न के दौरान फायरिंग, 6 लोगों की मौत, 59 घायल, एक युवक को किया गया गिरफ्तार
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर अंडमान निकोबार में आये भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गयी भूकंप का केंद्र अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 215 किलोमीटर दूर था. हालांकि भूकंप के झटके तेज थे, लेकिन इससे किसी भी तरह के नुकसान की अब तक कोई खबर सामने नहीं आयी है. जान लें कि अभी एक दिन पहले 4 जुलाई को भी अंडमान निकोबार की धरती कांपी थी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर कल भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गयी थी. भूकंप का केंद्र पोर्ट ब्लेयर से 256 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था. अंडमान निकोबार में एक दिन पहले आये भूकंप में भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था. बता दें कि अंडमान निकोबार भूकंप के लिहाज से संवेदनशील श्रेणी में आता है. इसे भी पढ़ें :  उद्धव">https://lagatar.in/uddhav-thackerays-allegation-bjp-is-planning-to-eliminate-shiv-sena-challenges-to-hold-mid-term-elections/">उद्धव

ठाकरे का आरोप, भाजपा शिवसेना को खत्म करने की योजना बना रही है, मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती दी
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही