Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पहाड़ी बाबा की 101 दीपों से हुई संध्या महाआरती, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

Ranchi : श्रावण मास की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के सामने शाम को 101 दीपों से भव्य संध्या महाआरती का आयोजन हुआ. आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. महाआरती के बाद पूरा पहाड़ी मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा.
Advertisement
Advertisement
  • श्रावण की पहली सोमवारी पर सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल, खीर महाप्रसाद का हुआ वितरण

Ranchi : श्रावण मास की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के सामने शाम को 101 दीपों से भव्य संध्या महाआरती का आयोजन हुआ. आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. महाआरती के बाद पूरा पहाड़ी मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा.

 

आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि महाआरती से पहले पहाड़ी बाबा के भक्तों और आयोजन समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद शाम 5 बजे पहाड़ी बाबा समेत अन्य देवी-देवताओं की 101 दीपों से विशेष आरती की गई.

 

महाप्रसाद ग्रहण किया, भोलेनाथ के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

महाआरती के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर श्रद्धालु भोलेनाथ के भजनों पर झूमे और भगवान शिव से रांची समेत पूरे देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. 


आयोजनकर्ता नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से श्रावण मास में यह संध्या महाआरती आयोजित की जा रही है. हर साल आरती को विशेष और आकर्षक बनाने के लिए कुछ नया करने का प्रयास किया जाता है. इस आयोजन में शहर के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु इसमें शामिल होने पहुंचते हैं.

 

मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. इसके अलावा उदय कुमार सिंह, सुनील यादव, अमर सिंह, लखन कुमार, टीके मुखर्जी, बिट्टू सिंह, मोनू शर्मा, अमन ठाकुर, रितिक सोनी, सुनीता देवी, कविता वर्मा, ज्योति मोदी, सुजल सोनी, ललिता देवी, आरती वर्मा, रूपी देवी, गुड़िया देवी, सोनी देवी, मधु कुशवाहा, रूबी सोनी, नीलम शर्मा, अनीता देवी, विनीता पाठक, सुभद्रा देवी, बबीता देवी, नंदनी सोनी, समेत अन्य शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही