Deoghar : देवघर में शनिवार को झारखंड एथलेटिक्स संघ की स्पेशल जेनरल मीटिंग हुई. बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड एथलेटिक्स संघ के कैलेंडर को अंतिम रूप दिया गया. इसके तहत सितंबर माह में सभी जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित करने का निर्णय लिया गया. वहीं 6 सितंबर से अंडर-23 राज्य एथलेटिक्स ओपन ट्रायल रांची में होगा. 2 से 5 अक्तूबर तक झारखंड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप मधुपुर में होगी, जिसमें बालक और बालिका वर्ग में अंडर 14, 16, 18, 20 आयु वर्ग की श्रेणियां शामिल रहेंगी. वहीं नवंबर में झारखंड सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप गुमला में प्रस्तावित है. झारखंड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप बालक/बालिका अंडर 14, 16, 18, 20 आयु वर्ग के लिए गढ़वा में 12 दिसंबर से प्रस्तावित है. इसी तरह प्रथम झारखंड रेस वॉक चैंपियनशिप बालक/बालिका अंडर 16, 18, 20 आयु वर्ग के लिए बालक और बालिका वर्ग में 19 दिसंबर से दुमका में होगी. इसे भी पढ़ें- एयरपोर्ट">https://lagatar.in/center-sought-1051-4-acres-of-land-from-jharkhand-for-airport-development/143857/">एयरपोर्ट
विकास के लिए केंद्र ने झारखंड से मांगी 1051.4 एकड़ भूमि
में भारतीय एथलेटिक्स टीम के प्रबंधक का स्वागत, खिलाड़ियों की पहचान बढ़ी
विकास के लिए केंद्र ने झारखंड से मांगी 1051.4 एकड़ भूमि
राज्य तकनीकी पदाधिकारी कमिटी का किया गया पुनर्गठन
झारखंड एथलेटिक्स संघ की स्पेशल जेनरल मीटिंग में झारखंड राज्य तकनीकी पदाधिकारी कमिटी का भी पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष उमा शंकर जायसवाल, उपाध्यक्ष योगेश प्रसाद, कन्वेनर अनवर हुसैन, सदस्यों में अशोक भट्टाचार्य, करण सिंह, प्रभात रंजन तिवारी को शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें- बेरमो">https://lagatar.in/indian-athletics-team-manager-welcomed-in-bermo-athletes-identity-increased/143781/">बेरमोमें भारतीय एथलेटिक्स टीम के प्रबंधक का स्वागत, खिलाड़ियों की पहचान बढ़ी
Leave a Comment