Search

 
 
 

Latehar News: राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर समाहरणालय में कार्यक्रम का आयोजन

Latehar News: हिन्दी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जन-जन से जुड़ी भाषा है. सरकारी कार्यों में सरल एवं सहज हिन्दी के प्रयोग से आमजनों तक सूचनाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंचाई जा सकती है.
 
समाहरणालय में मना हिंदी दिवस

Latehar News: राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के मौके पर 14 सितंबर को समाहरणालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में हिन्दी भाषा के महत्व, इसकी उपयोगिता एवं राजकीय कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर प्रकाश डाला गया.  

इसे भी पढ़ें: 

वक्ताओं ने कहा कि हिन्दी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जन-जन से जुड़ी भाषा है. सरकारी कार्यों में सरल एवं सहज हिन्दी के प्रयोग से आमजनों तक सूचनाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंचाई जा सकती है. इस अवसर पर हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं राजकीय कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही