Search

 
 
 

केद्र सरकार के साथ देश का हर नागरिक खड़ा हैः सुप्रियो भट्टाचार्य

 
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सुप्रियो भट्टाचार्य ने हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखे सवाल दागे. साथ ही पहलगाम पर्यटक हत्या मामले में आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का आह्वान किया. भट्टाचार्य ने घोषणा की कि एक सप्ताह बाद अमरनाथ तीर्थयात्रा शुरू होगी. जिसके लिए हज़ारों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा बजट आता है, लेकिन व्यवस्थाएं नदारद हैं. उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और वहां की शांति भंग करने वाले तत्वों से सख़्ती से निपटना होगा. पुलवामा हमले का संदर्भ देते हुए बोले, अब तक कुछ गद्दार चिन्हित ही नहीं हो पाए. जब तक उनके नाम उजागर नहीं होंगे, देश में अमन चैन छिनने वाले लोगों के खिलाफ केद्र सरकार को एक्शन लेना चाहिए. कह कि केद्र सरकार के साथ देश का हर नागरिक खड़ा है. अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए भट्टाचार्य ने कहा, सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना होगा. जम्मू‑कश्मीर के लोग अमरनाथ यात्रा सकुशल पूरा करेंगे. उन्होंने दावा किया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आर्थिक व्यवस्था को 20 साल पीछे धकेल दिया है और सिर्फ़ बयानबाज़ी से काम नहीं चलेगा. ज़िम्मेदारी लेनी होगी. भट्टाचार्य ने दो‑टूक संदेश दिया कि देश के प्रत्येक नागरिक को समाज के गद्दारों को पहचानने की जरूरत है. वरना देश की सुरक्षा ख़तरे में पड़ जाएगी. स्थानीयों पर सवाल उठाते हुए पूछा, वह गद्दार कौन है जो वहां तक आतंकवाद को पहुंचाया है. इसे भी पढ़ें-आतंकियों">https://lagatar.in/time-has-come-to-destroy-the-remaining-land-of-terrorists-modi/">आतंकियों

की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया: मोदी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही