Search

 
 
 

झारखंड में हर दिन हो रही 173 हत्या, लूट, बलात्कार समेत अन्य आपराधिक घटनाएं

 
Saurav Singh Ranchi : झारखंड में हर दिन 173 चोरी, छिनतई, डकैती, हत्या, बलात्कार, धमकी समेत अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही है. पिछले एक माह की बात की जाये तो राज्य के अलग-अलग जिलों में कुल 5216 आपराधिक मामले सामने आये हैं. जिनमें सबसे अधिक चोरी के 796 मामले दर्ज हुए हैं. वहीं अपहरण के 160, हत्या के 146 और बलात्कार के 140 आपराधिक मामले बीते एक माह में दर्ज हुए हैं. बता दें कि बीते कुछ दिनों में अपराधियों ने कई बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है. वर्तमान समय में हो रही आपराधिक घटनाएं राज्य के लिए चिंता का विषय है.

जानें किस जिले में कितनी आपराधिक घटनाएं हुईं :

  • - खूंटी : 65
  • - गुमला : 134
  • - सिमडेगा : 57
  • - लोहरदगा : 58
  • - सरायकेला : 80
  • - जमशेदपुर : 131
  • - पलामू : 445
  • - रांची : 765
  • - लातेहार : 82
  • - गढ़वा : 241
  • - हजारीबाग : 376
  • - रामगढ़ : 144
  • - कोडरमा : 123
  • - चतरा : 176
  • - गिरिडीह : 323
  • - धनबाद : 452
  • - बोकारो : 336
  • - दुमका : 144
  • - गोड्डा : 154
  • - जामताड़ा : 79
  • - देवघर : 300
  • - साहेबगंज : 130
  • - पाकुड : 78
  • - रेल धनबाद : 61
  • - रेल जमशेदपुर : 38
  • - कुल : 5216
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही