Search

 
 
 

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम हुआ

 
Ranchi : हर घर तिरंगा को लेकर झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्यक्रम हुआ. एनएसएस की टीम ने मनातू, सुकुरहुट्टू, चेरी गांवों में घर- घर तिरंगा लगाया. कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरूआत में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक व कर्मचारी शामिल हुए. सभी ने हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय का उदघोष किया. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह चरम पर नजर आया. कार्यक्रम में रजिस्ट्रार केके राव, डीएसडब्लू प्रो रत्नेश विश्वकसेन, प्रो एके पाढी, एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ सुभाष बैठा भी शामिल हुए.

अनुशासन के बगैर किसी मंजिल को पाना मुमकिन नहीं- वीसी

कार्यक्रम के अंत में कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने छात्रों को संबोधित करते हुए आजादी के महत्व को समझाया. कहा कि अनुशासन के बगैर किसी मंजिल को पाना मुमकिन नहीं है. राष्ट्र निर्माण में आप सभी का योगदान बहुमूल्य है. इसलिए अपने जीवन में शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्वों के महत्व को भी समझना बहुत जरूरी है. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/the-students-of-pm-international-school-and-college-took-out-the-tricolor-yatra/">पीएम

इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज ने स्टूडेंट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही