Search

 
 
 

सीयूजे की समस्याएं दूर करने का हर मुमकिन प्रयास होगा : सुनील वर्णवाल

 
केंद्रीय उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव पहुंचे झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय Ranchi : भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने शुक्रवार को झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय का दौरा किया. उन्होंने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, एनआईएमटी (निफ्ट), आईआईएम, ट्रिपल आईटी के साथ संयुक्त रूप से उच्च स्तरीय बैठक की. पांच घंटे की मैराथन बैठक में उन्होंने केंद्रीय संस्थानों के स्थायी कैंपस में हो रहे निर्माण की स्थिति, संस्थानों में नियुक्ति की स्थिति, एनईपी 2020 को प्रभावी तरीके से लागू करने, पीएमयूआईपी योजना के रोडमैप समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की. इस दौरान झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीटिंग हॉल में वीसी प्रो. केवी दास व कुलसचिव केके राव, एनआईएमटी के डीन एकेडमिक राजकुमार ओहदार, आईएमएम के प्रो अमित सचान, आईआईआईटी के कुलसचिव डॉ. सत्यामंडल समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

नियुक्ति प्रक्रिया पर सरकार का विशेष जोर

अपर सचिव सुनील वर्णवाल ने कहा कि झारखंड में वे पिछले 25 वर्षों से प्रशासनिक सेवा दे रहे हैं. यही वजह है कि उन्हें इस प्रदेश से काफी लगाव है. उच्च शिक्षा, भारत सरकार में योगदान देने का मौका मिला है. इसका लाभ झारखंड को ज्यादा से ज्याद मिल सके, इसकी कोशिश होगी, ताकि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य बेहतर कर सके. उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से हो, इस पर सरकार का विशेष जोर है. इस दौरान उन्होंने सीयूजे की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि सारी परेशानियों को दूर करने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया जाएगा, जिससे कि छात्रों को बेहतर से बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके. इसके साथ ही सुनील वर्णवाल ने सीयूजे के वरीय प्रोफेसरों से मुलाकात की. उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-webinar-of-faculty-of-law-and-legal-studies-at-sbu/">रांचीः

SBU में फैकल्टी ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज का वेबीनार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही