Search

 
 
 

अक्षत आमंत्रण अभियान से हर सनातनी उत्साहित : विहिप

 
पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र और प्रपत्र देकर किया गया विदा Jaynagar(koderma) : जयनगर प्रखंड के दुर्गा मंदिर प्रांगण में विहिप प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार बर्णवाल, प्रखंड उपाध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय ने केन्द्रपडीह पंचायत को कलश, पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र, प्रपत्र देकर विदा किया. मौके पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार बर्णवाल ने कहा कि श्रद्धा और भक्ति की ऐतिहासिक नगरी अयोध्या में भव्य मंदिर का उद्घाटन समारोह कुछ दिन बाकी है. लोग उस दिन का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में सनातनी परिवार में श्रद्धा का बयार बह रहा है. लोग अयोध्या का भक्ति आमंत्रण पूजित अक्षत के माध्यम से दे रहे हैं. हमारी परंपरा है कि पूजित अक्षत से ही आमंत्रित करना है. अयोध्या नगरी जैसी भक्ति की भावना गांव-गांव में बन जाए इसकी कोशिश की जा रही है. इसके लिए लोग पूजित अक्षत के माध्यम से लोगों को 22 जनवरी को कार्यक्रम कैसे करना है इसकी जानकारी भी दे रहे हैं. अक्षत आमंत्रण अभियान में हर सनातनी उत्साहित हैं. मौके पर उमेश मोदी, विनोद गुप्ता, सूरज सोनी, राजू साव, अलख निरंजन, सुरेश मंडल, परमेश्वर राणा, विनोद राणा, बलदेव साव, नंदकिशोर मंडल, मंटू राणा, संतोष कुमार जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-बागेश्वर">https://lagatar.in/bageshwar-government-will-definitely-come-to-palamu-aruna-shankar/">बागेश्वर

सरकार निश्चित पलामू आएंगे : अरुणा शंकर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही